JCB full form

आज हम इस ब्लॉग में JCB के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हासिल करेंगे। इसमें आप सिर्फ JCB full form ही नहीं अपितु आप इससे सम्बंधित आपके मन में जो प्रश्न उपजते हैं उन सबका निवारण हम इस अंश में करेंगे। वस्तुतः JCB को हम एक ऐसी गाड़ी के रूप में जानते हैं जो सिर्फ भारी काम जैसे खुदाई, सड़क निर्माण या इमारतों तो ध्वस्त करने आदि काम करता है। पहाड़ों में जब भी भूस्खलन (landslide) आदि होते हैं तो ये मशीन राहत कार्यों को करने में सबसे सक्षम मानी जाती है। आइये अब इससे जुड़े विभिन्न विषयों को विस्तार से जानने का प्रयास करते हैं।


What is the original name of JCB?

JCB meaning अर्थात Joseph Cyril Bamford. JCB full form को हम इस प्रकार समझ सकते हैं।

J– JOSEPH

C– CYRIL

B– BAMFORD

मुख्या तथ्य

  1. जेसीबी मशीन का आविष्कार (Who invented JCB machine?) -जोसेफ सिरिल बामफोर्ड
  2. स्थापना वर्ष – 1945
  3. ये एक प्राइवेट कंपनी है।
  4. JCB कहाँ की कंपनी है (JCB HEADQUARTER – रोसेस्टर, इंग्लैंड, यूनाइटेड किंगडम
  5. इस कंपनी का वास्तविक नाम क्या है ? – जे.सी. बामफोर्ड एक्सकेवेटर्स लिमिटेड

JCB full form

 JCB PRODUCTS

JCB भारी उपकरण और कृषि उपकरण का निर्माण करती है। ये विश्व स्तर के 300 से ज्यादा उपकरण बनाती है जिसकी विश्व भर में काफी मांग रहती है। ये उच्च स्तर के लोडर गाड़िओं का निर्माण करती है। ये ईमारत निर्माण के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले भारी उपकरण जैसे टेलीस्कोपिक हैंडलर भी बनाती है। इसके कुछ प्रमुख उत्पाद निम्नलिखित है-

  1. एक्सेस प्लेटफॉर्म
  2. कॉम्पैक्टर
  3. खुदाई करने वाली मशीन
  4. उत्खनन
  5. सुपर लोडर
  6. टेलीस्कोपिक हैंडलर आदि ।

JCB full form

What is use of JCB?

ये मशीन विभिन्न तरह के कार्य करने में सक्षम होती हैं। ये अपनी गति और मजबूती के लिए जाने जाते हैं। हम इन मशीनों को रोडवोर्क्स या निर्माण स्थलों में आसानी से काम करते हुए देख  सकते हैं। इसके प्रमुख कार्य –

  1. वृक्षारोपण के कार्यों में मददगार होती है।
  2. ग्रामीण सड़कों का निर्माण बड़ी गति के साथ करती है।
  3. जहाँ भी फाइबर ऑप्टिक्स बिछाने का कार्य होता है, इस मशीन से बड़ी ही सुगमता के साथ इसे किया जा सकता है।
  4. ये भारी कार्य जैसे ट्रक उतराई और  ट्रैक्टर ट्रॉली लोडिंग जैसे कार्य भी करती है।
  5. पहाड़ो पर बड़ी ही आसानी से चढ़ जाने के कारण ये पहाड़ों में सड़क निर्माण या मरम्मत के कार्यों को पूरा करती है।
  6. ऊँची इमारतों के निर्माण में ऊंचाई पर सामान पहुंचने में ये मशीन सक्षम होती है।
  7. जिन इमारतों को ध्वस्त करना होता है, इसी मशीन का ही हम इस्तेमाल करते हैं।

JCB

JCB IN INDIA

  1. भारत में इस कंपनी की शुरुआत वर्ष 1979 को हुई थी।
  2. मुख्यालय – नई दिल्ली के पास बल्लभगढ़ कारखाना
  3. आज जेसीबी इंडिया वैश्विक बाजारों के लिए एक विनिर्माण केंद्र बन गयी है।
  4. अब भारत में ही बैकहो लोडर के अलावा, स्किड स्टीयर लोडर, डीजल इंजन, डीजल जेनरेटर का उत्पादन भी बड़ी संख्या में होता है।
  5. पुरे भारत में 650 से अधिक डीलर मौजूद है।
  6. प्रशिक्षित इंजीनियर पूरे भारत में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
  7. इन मशीनों के पुर्जे पुरे देश में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।
  8. इस कंपनी में 5000 से ज्यादा लोग कार्यरत हैं।
  9. भारत में जो उत्पाद बनाये जाते हैं उन उत्पादों को 65 से अधिक देशों में निर्यात भी किये जा रहे हैं।
  10. इसके आउटलेट ग्राहक सेवा के लिए पुरे भारत में स्तापित किये गए हैं।
  11. पुणे में डिज़ाइन केंद्र स्तापित किया गया है, जो पुर्जे और तकनिकी केंद्र के रूप में विश्व विख्यात है।
  12. ये बेहतर ग्राहक सेवा के लिए जाने जाते हैं। इसलिए अधिकतर भारतीय इस कंपनी पर विश्वास रखते हैं।

JCB full form

What is the price of JCB in India?

ये भारत में बिकने वाले बेस्ट मॉडल हैं। वैसे तो अपनी जरुरत और पसंद के अनुसार आप कोई भी मशीन ले सकते हैं। सभी मॉडल अपने आप में बेहतरीन कार्य करने में सक्षम होते हैं। हमने आपको वर्ष 2021 के शोरूम कीमत के बारे में जानकारी दी है। इन सभी गाड़ियों के अलावा अन्य बहुत से मॉडल भी उपलब्ध हैं। इनके सर्विस सेंटर पुरे भारत में उच्च कोटि की सेवाएं प्रदान करती हैं।

  1. JCB – गाड़िओं के model – 2DX बैकहो लोडर/2DX BACKHOE loader- की कीमत 1468000/- INR approx.
  2. JCB – गाड़िओं के model- JCB 30 PLUS- की कीमत 800000/- INR Approx.
  3. JCB – गाड़िओं के model- JCB 3DX– की कीमत 2569000/- INR Approx.
  4. JCB – गाड़िओं के model- JCB 3DX SUPER- की कीमत 2768000/- INR Approx.
  5. JCB -गाड़िओं के model- JCB 3DX XTRA- की कीमत 2374000/- INR Approx.
  6. JCB -गाड़िओं के model- JCB 4DX – की कीमत 2647000/- INR Approx.
  7. JCB -गाड़िओं के model- JCB LIFTALL1202 – की कीमत 1530000/- INR Approx.
  8. JCB -गाड़िओं के model- JCB 540 140 – की कीमत 1000000/- INR Approx.
  9. JCB -गाड़िओं के model- JCB MINI TANDEM ROLLER VMT 330 – की कीमत 1000000/- INR Approx.
  10. JCB -गाड़िओं के model- JCB JS81 – की कीमत 1000000/- INR Approx.

भारत में डॉक्टर (MBBS) कैसे बनते हैं? – क्लिक करें 


Frequently asked question (FAQ) in JCB

 

1.Who invented the first JCB? 

सबसे पहले जेसीबी का आविष्कार किसने किया था?

Answer- जेसीबी का आविष्कार या संस्थापक जोसेफ सिरिल बामफोर्ड थे। इन्ही के नाम पर इस कंपनी का नाम रखा गया। इसकी स्थापना वर्ष 1945 में हुई थी।


2.How many types of JCB are there? 

जेसीबी कितने प्रकार की होती है?

Answer -जेसीबी उपकरण बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। ये 300 से अधिक तरह के उपकरणों का निर्माण करती हैं। ये अपनी बेहतरीन उच्च कोटि के विश्वसनीय उपकरण बनाने के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसके उपकारों की मांग 150 से अधिक देशों में रहती है।  


3. Who is the CEO of JCB India? 

जेसीबी इंडिया के सीईओ कौन हैं?

Answer-  2021 में जेसीबी इंडिया लिमिटेड (JCB India) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुबीर कुमार चौधरी जी हैं।


4. Why is JCB yellow in Color? 

जेसीबी का रंग पीला क्यों होता है?

Answer- सुरक्षा की दृस्टि से जेसीबी का रंग पीला होता है। वास्तव में ये भारी मशीने दिन हो या रात चौबीसों घंटे कार्य करने में सक्षम होते हैं और ये अपने रंग के कारण रात में भी बड़ी आसानी से दिख जाते हैं। माना जाता है कि जब ये बनी थी उस समय इसका रंग के विषय में तय हुआ था कि इसे  सफ़ेद तथा लाल रखा जाये। पर सुरक्षा कारणों से इसे पीले रंग में परिवर्तित कर दिया गया।


5.Which license is required for JCB in India? 

भारत में JCB के लिए कौन सा लाइसेंस आवश्यक है?

Answer – भारत में अगर आपके पास Heavy Motor Vehicle (LMV) लाइसेंस है तो आप जेसीबी के उपकरण को चला सकते हैं।


6.What is JCB Ki Khudai memes?

जेसीबी की खुदाई मेम्स क्या है?

Answer- ये एक ऐसी मेम्स की श्रृंखला है जिसमे लोगो का जेसीबी के प्रति अगाध प्रेम को दर्शाया जाता है। वस्तुतः ये सत्य ही है कि जहाँ कहीं भी इस जेसीबी से कार्य हो रहा होता है लोग उसे देखना बेहद पसंद करते हैं। भारतीय इसके कार्य को बेहद कौतुहलपूर्ण होकर देखते हैं। यह उनके लिए मनोरंजन की भांति होता है।  इसी विषय को मेम्स में दिखाया गया है।


मैं उम्मीद करता हूँ कि आप मेरे इस JCB full form ब्लॉग से काफी कुछ जानकारी हासिल कर पाए होंगे। ये कंपनी भारत में सबसे विस्वसनीय मानी जाती है। जहाँ कही भी निर्माण कार्य की शुरुआत होती है, इस मशीन का उपयोग अनिवार्य हो जाता है। हम आगे भी इसी तरह की रोचक जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे। अगर ये जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध हुई तो हमें कमेंट करके प्रोत्साहित जरूर करें।

Leave a Comment