NCC full form

NCC full form के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम सिर्फ NCC के बारे में ही बात नहीं करेंगे, अपितु इस विषय से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब भी ढूढ़ने का प्रयास करेंगे। आइये इसके कुछ मुख्य बिंदुओं को जानने का प्रयास करते हैं।

  • NCC भारतीय सशस्त्र बलों की शाखा के रूप में कार्य करती है।
  • इसे सशस्त्र बलों की युवा शाखा भी कह सकते है।
  • भारत में सैनिक युवा फाउंडेशन ही एक ऐसा संगठन है जो NCC में बच्चों की भर्ती की प्रक्रिया को पूरी करता है।
  • मुख्यालय – नयी दिल्ली , भारत
  • स्थापना – 16 अप्रैल, 1948
  • उद्देश्य – एकता और अनुशासन
  • स्कूल और कॉलेज के छात्रों को अनुशासित और देशभक्त बनाने के लिए ही इसकी स्थापना की गई है।
  • NCC भारतीय युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशाशन, धर्मनिरपेक्ष आदि गुणों का विकास करती है।

Meesho supplier बनकर पैसा कामना कितना आसान ! – पूरी जानकारी पढ़ें


What does NCC mean?

NCC full form अर्थात 

N– National

C– Cadet

C– Corps

इसे हिंदी में राष्ट्रीय कैडेट कोर कहते हैं। ये स्कूल व् कॉलेजों के बच्चों को अनुशासित, देशभक्त और उच्च चरित्र निर्माण हेतु प्रशिक्षण देते हैं। 


Why should I join NCC?

मुझे एनसीसी क्यों ज्वाइन करना चाहिए?

हमारी राय में स्कूल और कॉलेज के सभी बच्चों को ये प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से होना ही चाहिए। पर वास्तव में ये आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। भारत में ये सभी के लिए अनिवार्य नहीं है। पर ये बहुत ही अनोखा और उपयोगी प्रशिक्षण है। इसका पूर्ण प्रशिक्षण काल 3 वर्ष का होता है। अगर आप इसे कर लेते हैं तो ये आपके भविष्य में बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आइये जानते है इस हमें एनसीसी क्यों ज्वाइन करना चाहिए?

  1. ये एक बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग की भांति होती है जो बहुत ही अनूठी और आपकी क्षमताओं को बढ़ाने वाली होती है।
  2. आप अपने रूचि के अनुसार भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना बल को चुन सकते है। जिससे आप इनके सम्बन्ध में करीब से जानने का मौका मिलता है।
  3. अगर आप भविष्य में भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती होना चाहते है तो ये प्रशिक्षण आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
  4. आप एक सैनिक की भांति ट्रेनिंग का अनुभव प्राप्त कर सकते है।
  5. जब आप अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेते है तो आपको इनके द्वारा सर्टिफिकेट जारी किये जाते हैं। जैसे –

           “A” Certificate

            “B” Certificate

            “C” Certificate


What is the benefit of NCC?

आइये अब एनसीसी प्रमाणपत्रों के लाभों को विस्तार से जानते हैं।

 १। “A” सर्टिफिकेट– अगर आप NCC से जुड़ते हैं तो सबसे पहले आप इसी सर्टिफिकेट के हक़दार होंगे अर्थात सबसे पहले आपको यही सर्टिफिकेट दिया जायेगा। वस्तुतः ये अन्य प्रमाणपत्रों के मुकाबले कम उपयोगी है परन्तु इसको प्राप्त करके ही आप “B” और “C” सर्टिफिकेट के लिए जा सकते है। यूँ समझ लीजिये ये आपके लिए एंट्री लेवल प्रशिक्षण हैं। इसे जूनियर विंग भी कहते हैं। इसमें आपको सेना के सम्बन्ध में काफी कुछ जानकारी मिल जाती है। आप सेना के अनुशासन से अनुशासित हो जाते हैं।  इस प्रशिक्षण को पूरा करने में 1 से 2 साल का समय लग जाता है। 

२। “B” सर्टिफिकेट – इस सर्टिफिकेट की बहुत ही मान्यता है। अगर आप जूनियर विंग में “A” सर्टिफिकेट हासिल कर लिए हैं तो आप इस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है। NCC के नियमों के मुताबिक आपको इसे प्राप्त करने के लिए कम से कम 75% उपस्थिति दर्ज करनी होगी। अगर आप सेना में भर्ती होना चाहते है तो आपको इस सर्टिफिकेट के द्वारा अधिक अंकों का लाभ भी मिलता है। नौकरी प्राप्त करने की दृस्टि से ये बेहद ही महत्वपूर्ण हो जाता है। 

३। “C” सर्टिफिकेट – यह सर्टिफिकेट अन्य प्रमाणपत्रों के मुकाबले अधिक उपयोगी है। इसे प्राप्त करने के लिए आपको “A” और “B” सर्टिफिकेट को हासिल करना होगा। इसके साथ ही अगर आपने राष्ट्रीय स्तर पर करीबन 2 बार भाग लिया हो तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते है। ये आपको सैनिक बनाए में सबसे सरल सुविधा प्रदान करता है। जो लोग देश सेवा को अपना भविष्य बनाना चाहते है वे इसमें अवश्य ही आ सकते है। 

  • “C” सर्टिफिकेट अगर अपने “A” या “B” ग्रेड हासिल किया है तो आप यूपीएससी द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा में छूट प्राप्त कर सकते हैं।
  • “C” सर्टिफिकेट से सभी सेना की भर्ती में जैसे- CRPF, BSF, INDIAN ARMY, CISF, ASSAM RIFLES आदि में आपको 10 से 15 अंकों का लाभ प्राप्त होता है।
  • सैनिक की ” GENERAL DUTY (GD) की लिखित परीक्षा में आपको अंकों की छूट दी जाती है।
  • भारतीय नौसेना में भी आपको 5 से 15 अंकों की छूट मिल जाती है।
  • अगर आप वायु सेना में पायलट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 10% आरक्षण NCC के लिए आरक्षित है।
  • सिर्फ सेना ही नहीं अपितु प्राइवेट सेक्टर की कई कंपनियां एनसीसी सर्टिफिकेट को मान्यता देती है।

FREQUENTY ASKED QUESTION (FAQ) – NCC

Which certificate is best in NCC?

एनसीसी में कौन सा सर्टिफिकेट सबसे अच्छा है?

Answer- वास्तव में NCC से आपके जीवन में अनुशासन और देशभक्ति की भावना की उत्पत्ति होती है। पर अगर हम सर्टिफिकेट की बात करें तो “C” सर्टिफिकेट आपके लिए सबसे अच्छा और लाभकारी है।


Is there any exam for NCC?

क्या एनसीसी की कोई परीक्षा है?

Answer- NCC के लिए सबसे पहले आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवशयक है। आपकी परीक्षा कई चरणों में हो सकती है। आपकी शारीरिक क्षमता जांचने के लिए आपको दौड़ के साथ – साथ अन्य शारीरिक जाँच आदि करने को कहा जा सकता है। मानसिक क्षमता जांचने के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू भी हो सकते है।


How do I join NCC?

मैं एनसीसी में कैसे शामिल हो सकता हूं?

Answer- अगर आप इसके जूनियर विंग में शामिल होना चाहते हैं तो आप अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्राचार्य के पास निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते है। ये तभी संभव है जब ये सुविधा आपके विद्यालय में मौजूद हो। लेकिन अगर ये सुविधा आपके विद्यालय में मौजूद नहीं है तो आप निकटतम एनसीसी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर से इस विषय पर संपर्क कर सकते हैं।


How can I get job in NCC?

मुझे एनसीसी में नौकरी कैसे मिल सकती है?

Answer- अगर आपके पास NCC का “C” सर्टिफिकेट है और आपकी आयु 19 से 24 वर्ष के बीच है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आप किसी भी भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। इससे आपको आरक्षण और छूट की सुविधा प्राप्त होती है।


Can we apply for NCC online?

क्या हम एनसीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?

Answer- हाँ, आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप ऑनलाइन की सभी जानकारी – joinindianarmy.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं।


How long is NCC training?

एनसीसी की ट्रेनिंग कितने साल की होती है?

Answer- हर विंग में अलग अलग समय सीमा तय की गई है। कुल मिलकर आपको तीन वर्ष की ट्रेनिंग करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं – https://indiancc.nic.in/ 


Can we do NCC after 10th?

क्या हम 10वीं के बाद NCC कर सकते हैं?

Answer- जी हाँ, आप दसवीं पास करने के बाद भी NCC को ज्वाइन कर सकते हैं। पर इसके लिए आपको अपने शिक्षा संस्थान की अनुमति लेनी होगी।


Does NCC help in IPS?

क्या NCC IPS में मदद करता है?

Answer- जी हाँ, ये आपको आईपीएस बनने में भी अवश्य ही मदद करती है।


What is NCC Special Entry?

एनसीसी स्पेशल एंट्री क्या है?

Answer- ये एक ऐसी सुविधा है जो हर NCC सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले को दी जाती है, अर्थात अगर आप सेना में भर्ती होना चाहते है तो आप एनसीसी स्पेशल एंट्री के द्वारा सेना में आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती लगभग हर वर्ष सेना द्वारा की जाती है। आपको इनके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।


What is uniform of NCC?

एनसीसी की वर्दी क्या है?

Answer- हमारी भारतीय सेना की वर्दी की तरह ही इसकी भी वर्दी होती है। सेना के कैडेट लिए खाकी वर्दी , नौसेना के लिए सफेद, वायु सेना के लिए हल्का नीला वर्दी होता है। वर्दी से ही इनके विभाग का परिचय होता है।


NCC Full Form in Hindi?

एनसीसी का फुल फॉर्म हिंदी में क्या है ?

Answer- इसे हिंदी में राष्ट्रीय कैडेट कोर कहते हैं। ये आपको अनुशासित करता है और साथ ही साथ आपको सेना के जीवन से जोड़ता भी है। 


NCC full form in Medical? | What is NCC in radiology?

मेडिकल में एनसीसी का फुल फॉर्म क्या है ?

Answer- मेडिकल में एनसीसी अर्थात Neuro cysticercosis (NCC)। इसे मिर्गी या दौरे के कारणों में से एक माना जाता है। भारत जैसे देश में ये मिर्गी के मरीजों में देखा जा रहा है।


What is full form of NCC company?

एनसीसी कंपनी का फुल फॉर्म क्या है?

Answer- NCC कंपनी अर्थात नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (Nagarjuna Construction Company Limited). इसका मुख्यालय भारत में ही है। इसकी स्थापना 1978 में हुई है। इसके संस्थापक AVS Raju जी हैं।

Leave a Comment