NGO FULL FORM

इस ब्लॉग में आप NGO FULL FORM के बारे में जानेंगे। ये एक ऐसा संगठन है जो लाभ के लिए कार्य नहीं करता। इसमें कार्य करने वाले कर्मचारी अपनी स्वेछा से कार्य करते हैं। जिन लोगों में इस कार्य के प्रति रूचि है, वे ही इस संगठन के साथ जुड़ कर विभिन्न प्रकार के सामाजिक व् मानवीय सेवा प्रदान करती हैं।

NGO FULL FORM अर्थात  Non-Governmental Organization (NGO). इसे हिंदी में गैर-सरकारी संगठन भी कह सकते हैं।

 N– Non

G– Governmental

O– Organization


What is NGO and how it works?

एनजीओ क्या है और यह कैसे काम करता है? | What is NGO and its role in society? | What is the NGO work? |  What is the main function of NGO?

उत्तर – एनजीओ (NGO) ऐसा संगठन है, जो पूर्ण रूप से गैर सरकारी होता है। इन्हे हम समाज सेवी भी कह सकते हैं। ये कुछ लोगो का समूह होता है जो समाज की भलाई और उसके उत्थान के लिए स्वेछा से कार्य करते हैं। ये कार्य कोई लाभ के लिए नहीं किये जाते अपितु जिव जगत की भलाई के लिए किये जाते हैं।

ये अपने कार्य के सञ्चालन के लिए कोई भी सरकारी मदद नहीं लेती हैं। ये समाज की मदद तो करती ही है साथ ही साथ सरकारी परियोजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर देश की प्रगति में साथ भी देती हैं। ये संगठन समाज में फैले कुरीतियां, चिंताएं तथा विभिन्न मुद्दों पर अपनी नज़र बनाये रखती है। ये विशेष मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करती है। आइये इस संगठन के विराट स्वरुप को जानने का प्रयास करें।

  1. गरीबों की मदद – ये संगठन गरीब तबके के लोगों के लिए राहत जुटाने का कार्य करती है।
  2. मानवाधिकार के सम्बन्ध में ये समाज को जागरूक और सजग करने का कार्य करती है।
  3. बच्चों के अधिकार – ये संगठन बच्चों के अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहती है। ये बाल मजदूरी और शोषण के विरुद्ध हमेशा लड़ती रही है।
  4. महिलाओं के अधिकार – महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु ये संगठन हमेशा से सजग रही है। भारत जैसे देश में ये बहुत ही ज्वलंत मुद्दा होता है।
  5. बुजुर्गों के अधिकार और देखभाल – बुजुर्गों को भी समाज में जीने का अधिकार है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए ये समाजसेवी इनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी निभाते हैं। इनके लिए आवास और भोजन की व्यवस्था करते हैं।
  6. वन्यजीव संरक्षण – ये मानव ही नहीं अपितु वन्यजीवों के संरक्षण से सम्बंधित कार्य भी करते हैं। वन्यजीवों की तस्करी को रोकने में इन संगठनों की भूमिका अतुलनीय है।
  7. स्वास्थ्य सेवा – ये संगठन स्वस्थ सेवा को घर -घर तक पहुंचने में सरकार की मदद तो करती ही है अपितु अपने स्तर पर भी मुफ्त स्वस्थ सेवा प्रदान करतीं है।
  8. पशु सेवा – ये संगठन पशु सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। जो पशु बहार सड़कों पर घूमते दिख जाते हैं उन पशुओं को ये आश्रय, भोजन और इलाज प्रदान करती हैं।
  9. भारत में शरणार्थी की समस्या के निदान पर भी ये सक्रिय रूप कार्य करती है।

How do NGOs get funding in India?

भारत में एनजीओ को फंडिंग कैसे मिलती है? | What are the sources of funding for NGOs? | How do I start an NGO funding?

एक गैर लाभकारी संगठन होने के नाते इन्हे अपने कार्यों हेतु funds अर्थात धन की आवश्यकता होती है। ये संगठन धन के बिना नहीं चल सकती क्योकि इनका वार्षिक बजट अरबों रुपयों का होता हैं, इसलिए इन्हे धन उगाहने के लिए विभिन्न स्रोतों पर निर्भर होना होता है। ये संगठन सरकारी नहीं होते पर फिर भी ये सरकारी अनुदान पर बहुत अधिक निर्भर होते हैं। आइये इनके धन उगाही के स्रोतों को विस्तार से देखते हैं। 

फंडिंग स्रोतों की सूची ( List of NGO Funding Sources )

  1. सबसे पहले सदस्यता की धन राशि ही इनका पहला धन का स्रोत होते  हैं।
  2. किसी व्यक्ति या संस्था के निजी दान भी इनके धन के स्रोत होते हैं।
  3. मूल रूप से सरकारी फंडिंग पर ये निर्भर होते ही हैं।
  4. ये कॉर्पोरेट फण्ड पर भी निर्भर होते हैं।
  5. ये दान के लिए ऑनलाइन माध्यम का भी प्रयोग करते हैं। इनके वेबसाइट पर जाकर आप दान कर सकते हैं।
  6. ये संगठन सोशल मीडिया से भी जुड़े होते हैं और इसकी के माध्यम से लोगों का जुड़ना और धन की उगाही की जा सकती हैं।
  7. ये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिससे अधिक से अधिक लोग इन संगठनो से जुड़ जाते है।
  8. ये संगठन वित्त पोषण एजेंसियों पर भी फंड्स के लिए निर्भर होते हैं। ये एजेंसियां विभिन्न तरीकों से इनके लिए धन उगाही करते हैं।
  9. दान पेटी, जो इनके कार्यालय द्वार पर ही होते हैं, ये भी धन इकट्ठा करने में सहयोग देते हैं।

BEST 5 NGO IN INDIA

1.CRY जिसे  CHILD RIGHTS AND YOU कहते हैं .

  • CRY full form अर्थात Child Rights and you.
  • स्थापना और संस्थापक – इसकी स्थापना 1979 में हुई थी और संस्थापक रिपन कपूर जी थे।
  • मुख्य कार्य – इस संगठन का प्रमुख कार्य बच्चों के मूल अधिकारों का संरक्षण और उसे हमारे समाज में उन अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना ।
  • पता – (भारत में) क्राई, चाइल्ड राइट्स एंड यू, 189/ए आनंद एस्टेट, साने गुरुजी मार्ग, मुंबई – 400 011
  • वेबसाइट – आप अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें  –  www.cry.org 

२। Help Age India

  • स्थापना और संस्थापक – इसकी स्थापना 1978 में हुई थी और संस्थापक मिस्टर जैक्सन कोल और सैमसन डेनियल जी थे।
  • मुख्य कार्य – भारत में बुजुर्गों के जीवन में सुधार और ख़ुशी लाना। ये बुजुगों के अधिकार के प्रति सजग हैं। ये संगठन बुजुगों के दैनिक जरूरतों से लेकर समस्त स्वास्थ सेवाएं निशुल्क प्रदान करती हैं।
  • पता – (भारत में) हेल्पएज इंडिया सी-14 कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया नई दिल्ली – 110016
  • वेबसाइट – आप अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें  –  www.helpageindia.org

३। Nanhi Kali

  • स्थापना और संस्थापक – इसकी स्थापना 1996 में हुई थी और संस्थापक आनंद महिंद्रा जी थे।
  • मुख्य कार्य – लड़कियों और महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य इस संस्था द्वारा किया जाता है।
  • पता – (भारत में) के सी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट सेसिल कोर्ट रीगल सिनेमा के पास महाकवि भूषण मार्ग मुंबई 400001
  • वेबसाइट – आप अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें  – www.nanhikali.org/

४। Goonj

  • स्थापना और संस्थापक – इसकी स्थापना 1999 में हुई थी और संस्थापक अंशु गुप्ता जी थे।
  • मुख्य कार्य – भारत में मानवीय सहायता और विकास के कार्यों में ये संस्था बढ़ चढ़ कर आगे आती है। ये शिक्षा, पानी, स्वछता तथा आपदा राहत आदि कार्यों में भी भागीदारी निभाती है।
  • पता – (भारत में) गूँज, जे-93, सरिता विहार, नई दिल्ली-110076
  • वेबसाइट – आप अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें  – https://goonj.org/

५। Childline India Foundation

  • स्थापना और संस्थापक – इसकी स्थापना 1996 में हुई थी और संस्थापक जेरू बिलिमोरिया जी थे।
  • मुख्य कार्य – ये चाइल्डलाइन 1098 नंबर की सहायता से पुरे देश में बच्चो के हित के लिए आपातकालीन जरूरतों को पूरा व् सुरक्षा प्रदान करती है।
  • पता – (भारत में) चाइल्डलाइन, बी-1101, 11वीं मंजिल, रतन सेंट्रल, डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर रोड, परेल ईस्ट, मुंबई 400 012, महाराष्ट्र
  • वेबसाइट – आप अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें  – https://www.childlineindia.org/

NGO DARPAN Registration

आईये, अब हम एनजीओ के क्षेत्र में NGO DARPAN को जानने का प्रयास करते हैं।

  1. ये भारत सरकार के द्वारा एनजीओ के मदद के लिए बनाई गई है।
  2. भारत सरकार के निति आयोग के द्वारा इसपर पूर्ण निगरानी रखी जाती है।
  3. इस पोर्टल पर स्वैच्छिक संगठनों (वीओ)/गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) अपने को पंजीकृत कर सकते हैं।
  4. ये भारत में सक्रिय समस्त स्वैच्छिक संगठनों (वीओ)/गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को एक केंद्रीय मंच प्रदान करता है।
  5. इस पोर्टल से पुरे भारत में सक्रिय संगठनों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
  6. ये अनुदान प्राप्ति के लिए विशिष्ट और सरल मार्ग प्रदान करती है।

पूर्ण जानकारी के लिए भारत सरकार के पोर्टल पर जाएँ – ngodarpan.gov.in


मुझे उम्मीद है कि आप NGO FULL FORMब्लॉग में इस विषय से सम्बंधित समस्त जानकारी प्राप्त किये होंगे। ये संस्थाएं हमारे समाज में बहुत ही प्रशंसनीय कार्य करते हैं। मानव ही नहीं अपितु पर्यावरण व् अन्य जीवों के संरक्षण की भी अतुलनीय जिम्मेदारी निभाते हैं। अगर हमारा प्रयास आपको अच्छा लगे तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

 

Leave a Comment