TAT full form

आइये इस ब्लॉग में हम TAT के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हासिल करने का प्रयास करेंगे। वस्तुतः ये एक ऐसा विषय है जिसके कई अर्थ हो सकते हैं। TAT full form तो एक से अधिक होते हैं, पर हम सिर्फ इसके महत्वपूर्ण अर्थों को ही विस्तार से समझने का प्रयास करेंगे।

एक प्रश्न हमेशा से ही उठता आया है कि

What is TAT full form in banking? अर्थात बैंकिंग में TAT का फुल फॉर्म क्या होता है?

तो इसका उत्तर है-

TAT full form in banking 

T– Turn

A– Around

T– Time

बैंक में किसी भी अनुरोध या प्रक्रिया को पूरा करने में एक निश्चित समय लगता है। इसी समय को बैंक के प्रयोग की भाषा में टर्न अराउंड टाइम कहते हैं। हर बैंक अपना अलग TAT  तय करती है। सरकारी बैंकों और गैर सरकारी बैंकों में ये TAT हमेशा अलग ही देखने को मिलता है।

आइये इसके कुछ उदहारण देखते हैं जिसमे कुछ अनुरोध या प्रक्रिया है जिसे पूरा करने के 1 से 48 दिन तक का समय लग सकता है। हर बैंक हर अनुरोध या सेवा के लिए अलग अलग समय तय करती है। निश्चित दिन के भीतर अनुरोध पूरा कर लिया जाता है।

  1. अगर एटीएम से कैश नहीं निकला पर आपके अकाउंट से डेबिट हो गया – अधिकतम  7 दिन (TAT)
  2. डेबिट कार्ड से समबन्धित शिकायत – अधिकतम 7 से 35 दिन (TAT)
  3. बैंक खाते में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत – अधिकतम 35 दिन (TAT)
  4. चेक समबन्धी शिकायत – अधिकतम 3 दिन (TAT)
  5. क्रेडिट कार्ड के खाते में राशि सम्बन्धी अपडेट – अधिकतम 3 दिन (TAT)
  6. ऋण के प्रसंस्करण अनुरोध – अधिकतम 15 दिन (TAT)
  7. ईएमआई डेबिट समबन्धी शिकायत – अधिकतम 15 दिन (TAT)

और भी कई अनुरोध या प्रक्रिया हो सकती है। आप अपने TAT सम्बन्धी समय की जानकारी अपने बैंक के वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।


meesho supplier कैसे बनें ?- पूरी जानकारी 


TAT full form in Psychology

मनोविज्ञान में TAT

T– Thematic

A– Apperception

T– Test

मूल बातें –

  1. थीमैटिक एपेरसेप्शन टेस्ट (Thematic Apperception Test) में अस्पष्ट दृश्यों का प्रयोग किया जाता है।
  2. इसे पोसिटिव टेस्ट या चित्र व्याख्यात्मक तकनीक  के रूप में भी जाना जाता है।
  3. इस अविष्कार लगभग 1930 के दसक में हुआ था।
  4. इसके अविष्कारक हेनरी. ए. मरे और क्रिस्टीना डी. मॉर्गन को माना जाता है।
  5. ये दोनों अमीरीकी मनोवैज्ञानिक थे।
  6. हार्वर्ड विश्वविद्यालय में ही इन दोनों ने इसे साकार किया था। ये विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है।

मनोविज्ञान में TAT कैसे काम करता है?

  1. किसी की मनोस्थिति को जानने के लिए चित्र वाले कार्ड दिखाए जाते हैं। इन कार्डों में अस्पष्ट पात्र, दृश्य और स्थितियों को दर्शाया जाता है।
  2. फिर इन कार्डों को देखकर एक कहानी बनाने को कहा जाता है। हर एक के मन में अलग अलग विचार आ सकते हैं। तो सभी अपने मन की स्थिति के अनुसार किसी कहानी की बनाते हैं। वे कार्डों को देखकर निम्नलिखित बातों को बताने का प्रयास करते हैं।
  3. चिकित्सक मरीजों की स्थिति जानने के लिए लगभग 12 कार्डों का प्रयोग कर सकते हैं। पर शुरूआती दौर में अविष्कारक ने करीबन 20 कार्ड बनाये थे।

मनोविज्ञान में TAT का प्रयोग क्यों किया जाता है?

  1. इसके प्रयोग से किसी भी व्यक्ति के विचारों के बारे में आसानी जा जाना जा सकता है।
  2. मरीजों की भावनाओं के बारे में भी जान सकते हैं।
  3. जब मरीज कार्डों को देखकर कहानी बनाना शुरू करता हैं तो उसके सकारत्मक या नकारात्मक सोच आसानी से दिख जाते हैं।
  4. मरीजों के अच्छे- बुरे अनुभवों के भी जाना जा सकता है।
  5. अगर व्यक्ति तनावग्रस्त है तो वह अपनी झुंझलाहट बड़ी ही आसानी से दिखा देगा।

what is TAT in accounting

लेखांकन में TAT क्या है

TAT full form in accounting

T- Total

A– Asset

T– Turnover

Total Asset Turnover अर्थात कुल संपत्ति कारोबार (टीएटी)

  • इसमें किसी कंपनी के सभी मौजूदा और अचल सम्पतियों का मापन किया जाता है।
  • ये सम्पति किसी भी कंपनी को बेहतर बनाने में मदद करती है।
  • किसी भी कंपनी का अकाउंटेंट या विश्लेषक ही कुल संपत्ति कारोबार की जाँच या विश्लेषण करता है।
  • कुल सम्पति कारोबार को जानने के लिए किसी भी कंपनी की कुल बिक्री और उसके संपत्ति से विभाजित करके जाना जा सकता है।
  • हमेशा कोशिस की जाती है कि कारोबार में बिक्री हमेशा ही अधिक हो ताकि संपत्ति को बढ़ाया जा सके।

 

What is the difference between SLA and TAT ?

SLA और TAT में क्या अंतर है ?

SLA

  • SLA full form – Service Level Agreement
  • ये ऐसा एग्रीमेंट है जो सर्विस देने वाला और क्लाइंट के बीच होता है।
  • इस एग्रीमेंट में सर्विस देने से समबन्धित सभी तथ्यों को लिखा जाता है जो क्लाइंट को मान्य होता है।
  • इसमें सेवा का मापदंड तय किया जाता है और उसे पूरा करने की सहमति बनती है।

TAT

  • SLA के अंतर्गत ही TAT आता है।
  • TAT को टर्न अराउंड टाइम कहा जाता है। ये निश्चित समय में कार्य पूरा करने के नियम को दर्शाता है।
  • समय के अंदर कार्य पूरा करने (TAT) भी SLA  एग्रीमेंट के अंतर्गत आता है।
  • हर सेवा प्रदाता इस टर्न अराउंड टाइम (TAT) को प्राथमिकता प्रदान करता है, क्युकि इसी के कारण उनकी एक विशिस्ट पहचान बनती है।

Leave a Comment