BC full form

bc full form के इस ब्लॉग में आप “BC” से सम्बंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। हम इस अंश में BC के साथ साथ  AD, BCE और CE के बारे में भी चर्चा करेंगे। ये शब्द वस्तुतः इसिहास के विषयों से सम्बंधित होते हैं। जब भी हम इतिहास के पन्नो को पलटते हैं तो हमारा सामना इन शब्दों से अनायास ही हो जाता है। इसके सम्बन्ध में मूल बातें –

  • इससे तिथियों को मापा जाता है।
  • तिथियों को मापने का आधार ग्रेगोरियन कैलेंडर है।
  • ये पश्चिमी देशों से उत्पन्न हुआ शब्द है।
  • ईसाई धर्म व् परंपरा इसके मूल में व्याप्त है।
  • ये ईसा मसीह के जन्म से सम्बंधित है।
  • ईसा मसीह के जन्म को केंद्र में रखकर इस कैलेंडर की रचना हुई है।

आइये समझने का प्रयास करते हैं कि आखिर इन शब्दों का अर्थ क्या होता है और इनके बीच क्या अंतर है।

JCB  क्या है ? – क्लिक करें 


what is the full form of BC

BC FULL FORM अर्थात  Before Christ. ये ग्रेगोरियन कैलेंडर में प्रयोग किया जाता है। BC का अर्थ है – ईसा मसीह के जन्म के पहले। ये उस घटना के तिथि के लिए प्रयोग में लायी जाती है जो ईसा मसीह के जन्म के पहले घटित हुई हो।

AD FULL FORM अर्थात Anno Domini. ये एक लैटिन शब्द है , जिसका अर्थ है – प्रभु के वर्ष में । ये समय या तिथि ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय को दर्शाता है।

CE FULL FORM अर्थात Common Era. 

BCE FULL FORM अर्थात Before the current era.

मूल बातें

  1. AD या BC के मुकाबले CE/BCE का समय काल छोटा होता है।
  2. CE/BCE को अपनाने वाले अधिकतर गैर ईसाई धर्म के लोग ही होते हैं।
  3. एक सदी पहले यहूदी शिक्षाविदों द्वारा ईसा पूर्व / सीई को अपनाने के पीछे धार्मिक तटस्थता मुख्य तर्क देखा गया था ।
  4. आज भी इतिहास के सन्दर्भ में AD/BC का ही प्रयोग किया जाता है।
  5. पत्रकारिता में भी वर्त्तमान में इसी AD/BC का प्रयोग प्रचलित है।
  6. अकादमिक और वैज्ञानिक ग्रंथ में CE/BCE का ही प्रयोग देखा जाता है।
  7. लेखक अपनी पसंद के अनुसार किसी भी तिथि संकेत का प्रयोग कर सकते हैं।
  8. एक बात गौर करने वाली अवश्य है कि किसी भी उपलक्ष में आप BC और CE का प्रयोग एक साथ न करें।

BC के अन्य फुल फॉर्म

  1. BC FULL FORM अर्थात Basic call
  2. BC अर्थात British Columbia
  3. BC  अर्थात Bank of Canada.
  4. BC  अर्थात Bank clause.
  5. BC  अर्थात Bearer Channel

भारत में डॉक्टर (MBBS) कैसे बनते हैं ? – क्लिक करें 

 

Leave a Comment