BSC FULL FORM

BSC FULL FORM अर्थात  Bachelor of Science (BSc). ये विज्ञानं के छात्रों द्वारा प्राप्त की जाने वाली पहली डिग्री मानी जाती है। अगर आपने कक्षा 12 वीं में विज्ञानं विषय से परीक्षा उत्तीर्ण की है तो आप इस डिग्री को प्राप्त कर सकते हैं। ये आमतौर पर तीन वर्ष का होता है। 
bsc-full-form
मुख्य बिंदु
१। आप इस डिग्री को REGULAR OR CORRESPONDENCE दोनों रूपों में लगभग तीन साल में हासिल कर सकते हैं।
२। ये डिग्री दो तरह से की जा सकती है । पहला – सामान्य बीएससी ( BSc GENERAL) या बीएससी (ऑनर्स) (BSc Honours)
३। आपका विज्ञानं और गणित में रूचि का होना इस डिग्री के लिए अति आवश्यक है।
४। अगर आप इस डिग्री के आगे मास्टर ऑफ साइंस (MSc) करने को इच्छुक है तो आप इस डिग्री के बाद कर सकते हैं।
५। इस कोर्स को पूर्णकालिक (full time)या अंशकालिक (Part time) दोनों रूपों में किया जा सकता है।
६। ये कोर्स में theory and practical दोनों ही होते है। जिसे हर सेमेस्टर में उत्तीर्ण करना होता है। इनके पाठों में व्यावहारिक पाठ को अनिवार्य तौर पर शामिल किया गया है।
७। बीएससी डिग्री में पेशेवर नौकरी-उन्मुख पाठ्यक्रम भी होते हैं जो बहुत ही प्रचलित और भविष्य में नौकरी की दृस्टि से बेहद ही उपयोगी होते हैं।
८। इस कोर्स में पाठ्यक्रम को सेमिस्टर में विभाजित किया गया है जो हर छ महीने बाद – बाद परीक्षा के रूप में होता रहता है।
९। ये कोर्स में वैज्ञानिक सिद्धांत पर अधिक बल दिए जाता है जो छात्रों को विज्ञानं सम्बन्धी बुनयादी ज्ञान प्रदान करता है।
१०। ये विज्ञानं का ऐसा पाठ्यक्रम है जो थोड़ा काम कठोर होता है। छात्र आसानी से इसमें पारंगत हो सकते है। इसमें विज्ञानं सम्बन्धी शोध कौशल भी विकसित किये जाते हैं।

BSC FULL FORM

 BSc courses

बीएससी कोर्स क्या हैं? |  Which BSc course is best? | Which BSc field is best? | How many types of BSc courses are there? | Which course is best for future? | इन सारे सवालों के जवाब आप अक्सर खोजते रहते है। आइये कुछ बेहतरीन कोर्स को देखते हैं जो भविष्य और नौकरी की दृस्टि से बेहद ही लाभदायक होती है। 

१। B.Sc. Computer Science अर्थात बीएससी कंप्यूटर विज्ञान

इसे  BSC CS full form अर्थात B.Sc. Computer Science कहते हैं। ये कंप्यूटर विषय पर आधारित पाठ्यक्रम होता है जिसमे कंप्यूटर विज्ञानं, कंप्यूटर अनुप्रयोग और इसकी सेवाओं से संबंधित विषयों का समावेश होता है। आधुनिक युग की सबसे प्रचलित विषयों में से ये एक है। ये कंप्यूटर तकनीक और नए नए सॉफ्टवेयर पर शोध पर अधिक जोर देते हैं।

      BSc Computer Science Benefits | बीएससी कंप्यूटर विज्ञान लाभ

  • भारत जैसे विकाशशील देश में कंप्यूटर व् आईटी क्षेत्र में नौकरी के अवसरों में इज़ाफ़ा हुआ है। जिससे आप नौकरी की दृस्टि से इसे भविष्य के रूप में चुन सकते हैं।
  • JOB – नौकरी या प्लेसमेंट के तौर पर आप कंप्यूटर हार्डवेयर सिस्टम कंपनियों, कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनियों, सॉफ्टवेयर विकास कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों और कई अन्य कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं।
  • आप सुरक्षा (safety) इंजीनियर के रूप में भारत और विदेश में कार्य करने के काबिल बन जाते हैं।
  • आप शोध के क्षेत्र में भी अपने को उन्मुख कर सकते हैं। ये एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ आप एक अच्छा भविष्य के कल्पना कर सकते हैं।
  • आजकल मोबाइल आप्लिकेशन और वेबसाइट डिजाइनिंग का क्षेत्र बहुत विशाल होता जा रहा है। सामान्य जान भी आज इंटरनेट और गूगल से परिचित हो गया है और इसका इस्तेमाल रोजमर्रा के कामों को सरल बनाने में करने लगा है। आप इन्ही जरूरतों को इस कोर्स के माद्यम से पूरा कर सकते हैं।

BSc Computer Science subjects | बीएससी कंप्यूटर साइंस सिलेबस

1st Semester

  • डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स का परिचय अर्थात Introduction to Digital Electronics.
  • कंप्यूटर विज्ञान की मूल बातें अर्थात Basics of Computer Science
  • पर्यावर्णीय विज्ञान अर्थात  Environmental Sciences
  • गणित में फाउंडेशन कोर्स अर्थात Foundation course in Mathematics
  • कार्यात्मक अंग्रेजी-I अर्थात Functional English-I

2nd Semester

  • फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट अर्थात Front Office Management
  • गणित पृथक करें अर्थात Discrete Mathematics
  • कंप्यूटर संगठन अर्थात Computer Organization
  • ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर-लिनक्स का फंडामेंटल अर्थात Fundamental of Open Source Software-LINUX
  • मूल्य और नैतिकता अर्थात Value and Ethics

3rd Semester

  • C++ का उपयोग कर ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग अर्थात Object-Oriented Programming using C++
  • ऑपरेटिंग सिस्टम अवधारणा अर्थात Operating Systems concepts 
  • डेटा संरचनाओं का परिचय अर्थात Introduction to Data Structures 
  • सिस्टम विश्लेषण और डिजाइन अर्थात System Analysis and design
  • तकनीकी लेखन अर्थात Technical Writing
  • विश्लेषणात्मक कौशल विकास-I अर्थात Analytical Skill Development-I

4th  Semester

  • डेटाबेस प्रबंधन तंत्र अर्थात Database Management Systems
  • कंप्यूटर नेटवर्क का परिचय अर्थात Introduction to Computer Network
  • संख्यात्मक विश्लेषण अर्थात Numerical Analysis
  • सिस्टम प्रोग्रामिंग अर्थात System Programming
  • रिपोर्ट लेखन अर्थात Report Writing
  • विश्लेषणात्मक कौशल विकास- II अर्थात Analytical Skill Development-II

5th  Semester

  • पायथन प्रोग्रामिंग अर्थात Python programming
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का परिचय अर्थात Introduction to Software Engineering
  • मोबाइल एप्लिकेशन विकास अर्थात Mobile Application Development
  • व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम अर्थात Personality Development Program
  • मिनी प्रोजेक्ट- I अर्थात Mini Project-I

6th  Semester

  • वेब प्रौद्योगिकी का परिचय  अर्थात Introduction to Web Technology
  • परियोजना कार्य अर्थात Project Work

२। BSc Agriculture अर्थात बीएससी कृषि

ये पाठ्यक्रम कृषि विज्ञान में अनुसंधान और प्रथाओं पर केंद्रित होता है। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत आप कृषि से जुड़े विषय को पढ़ते हैं। जैसे –

  • जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग
  • एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी
  • सॉयल साइंस
  • प्लांट पैथोलॉजी आदि 

आज कृषि आधुनिकता के दौर से गुजर रही है। कृषि में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग हो रहा है जो पैदावार को दुगना करने में मदद कर रही है। रोज ही कई शोध इसी दिशा में हो रहे हैं। ये कोर्स 4 वर्ष का होता है।

BSC FULL FORM

BSc agriculture subjects | बीएससी कृषि विषय

  • फसल उत्पादन के सिद्धांत अर्थात  Principles of Crop Production
  • आनुवंशिकी के तत्व अर्थात Elements of Genetics
  • प्राथमिक फसल शरीर क्रिया विज्ञान अर्थात Elementary Crop Physiology
  • पादप प्रजनन के सिद्धांत अर्थात Principles of Plant Breeding
  • प्लांट बायोटेक्नोलॉजी का परिचय अर्थात Introduction to Plant Biotechnology
  • मृदा विज्ञान की मूल बातें अर्थात Fundamentals of Soil Science
  • कृषि मौसम विज्ञान अर्थात Agricultural Meteorology
  • इंट्रोडक्टरी प्लांट फिजियोलॉजी अर्थात Introductory Plant Physiology
  • पशुधन उत्पादन और प्रबंधन अर्थात Livestock Production and Management
  • जंगल-विज्ञान अर्थात Silviculture

BSc agriculture scope

अगर आप इस कोर्स को उत्तीर्ण कर लेते हैं तो नौकरी की दृस्टि से आप सरकारी या गैर सरकारी दोनों में आवेदन कर सकते हैं। आप upsc के माध्यम से उच्च सरकारी अफसर के पद पर आसीन हो सकते हैं। 

कुछ मुख्य पद निम्नलिखित हैं जिसमे आप आवेदन करके अपनी सेवा दे सकते हैं। ये बहुत ही सम्मानीय पद होते हैं। जैसे –

  • Agriculture Research Scientist जिसे हिंदी में कृषि अनुसंधान वैज्ञानिक भी कहते हैं।
  • Agriculture Officer जिसे हिंदी में कृषि अधिकारी कहते हैं। 
  • Plantation मैनेजर के पद को भी आप प्राप्त कर सकते हैं।
  • Production Manager  अर्थात उत्पादन प्रबंधक।
  • Food Processing Units in Government अर्थात सरकार में व्यवसाय विकास प्रबंधक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ में भी आप आवेदन कर सकते हैं। 
  • farm manager अर्थात खेत प्रबंधक भी इसी के अंतर्गत आता है।
  • research officer अर्थात अनुसन्धान अधिकारी ।

BSC FULL FORM

३। BSc Zoology | बीएससी जूलॉजी

BSc Zoology में आप पशु साम्राज्य का अध्यन करते हैं। जीव जगत के प्रति अगर आपका रुझान है तो आपके लिए ये कोर्स बिलकुल सटीक है। इस कोर्स में आप जीव जगत का अध्यन, उनकी प्रजाति, आवास और वितरण से सम्बंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये बहुत ही रोचक पाठ्यक्रम है। ये पाठको को हमेशा अलौकिक जानकारी प्रदान करती है।

इसके पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयों को विभाजित किया जाता है जैसे

  • इचिथोलॉजी (Ichthyology) (मछली का अध्ययन)
  • कीटविज्ञान (Entomology)(कीड़ों का अध्ययन)
  • हरपेटोलॉजी (Herpetology)(सरीसृप और उभयचरों का अध्ययन)
  • पक्षीविज्ञान (Ornithology) (पक्षियों का अध्ययन)

What is the benefits of BSc zoology? | बीएससी जूलॉजी के क्या फायदे हैं?

आप ये कोर्स 3 साल में पूरा कर सकते हैं। अगर आप पशु जीवन से सम्बंधित रूचि रखते हैं और उस पर शोध करने के इच्छुक हैं तो ये कोर्स आपको एक नयी दिशा देगी। आप इस कोर्स में वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण , पारिस्थितिकी तंत्र जैसे विषयों से अवगत हो पाएंगे। ये आपके करियर के पथ को और मजबूती प्रदान करेगा। 


CID क्या होती है – सम्पूर्ण जानकारी के लिएCLICK करें 


What are the job opportunities after BSc zoology?

अगर नौकरी की दृस्टि से आप इस विषय को देखें तो आपको निराश नहीं होना पड़ेगा क्युकि इस दिशा में आपको अवसरों की कमी महसूस नहीं होगी । अगर आप योग्य हैं तो आप निम्न में से किसी पद पर आसीन हो सकते हैं। ये सभी बहुत ही सम्मानीय पद हैं।

  • Marine Biologist  जिसे आप समुद्री जीवविज्ञानी भी कह सकते हैं। 
  • Lecturer/प्रोफेसर के पद पर भी आप आसीन हो सकते हैं। 
  • Conservation अफसर अर्थात संरक्षण अधिकारी जो समाज में एक सम्मानीय पद होता है। 
  • Ecologist  को आप हिंदी में पारिस्थितिकी विज्ञानी भी कह सकते हैं। 
  • शोध वैज्ञानिक (Research Scientist in research and development )के रूप में भी आप अपने भविष्य को दिशा दे सकते हैं। 

BSC FULL FORM

४। BSc Nursing  | बीएससी नर्सिंग

ये चिकित्सा जगत से जुड़ा एक स्नातक कोर्स है। आप आप नर्स बनना चाहते हैं तो बीएससी नर्सिंग आपका पहला कदम होगा। वर्त्तमान में नर्सिंग कार्यक्रम बेहद ही उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सरकारी या गैर सरकारी दोनों ही क्षेत्रों में इसकी भरी मांग देखने को मिल रही है। आइये इससे सम्बंधित कुछ मुख्य बिंदुओं को देखते हैं।

  • बीएससी नर्सिंग कोर्स 4 वर्ष का होता है।
  • इस कोर्स में प्रवेश हेतु आपको NEET की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
  • ये एक प्रोफेशनल कोर्स है जो आपको नर्स बनने के योग्य बनती है।
  • सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही अस्पतालों में आप आवेदन करके नर्स के पद पर सेवा दे सकते हैं।
  • ये आपके करियर के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी मांग में कभी कमी नहीं आती। निकट भविष्य में ये और भी प्रचलित हो जायेगा।
  • आप इस कोर्स में कुछ प्रमुख विषयों का अध्यन करते है जो एक नर्स के लिए बेहद जरुरी है। जैसे – बाडायटेटिक्स, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, चाइल्ड हेल्थ, योकेमिस्ट्री, मेंटल हेल्थ, फोरेंसिक नर्सिंग,  आदि ।
  • इस कोर्स में प्रवेश के लिए आपकी आयु 17 वर्ष से काम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम आयु सिमा 35 वर्ष है।
  • आप भारतीय सेना के द्वारा कराये गए नर्सिंग कोर्स में प्रवेश परीक्षा के द्वारा प्रवेश पा सकते हैं।

BSC FULL FORM

५। BSc Biology |बीएससी जीव विज्ञान

बीएससी बायोलॉजी भी एक स्नातक पाठ्यक्रम है। जिसे पूरा करने में 3 वर्ष लगते हैं। ये जैविक पहलुओं का अध्यन है। इसमें विद्यार्थी प्रयोगशालाओं में विशेष अध्यन करते हैं। जीवों और उसके पर्यावरण सम्बन्धी विशेष पहलुओं अधिक जोर दिया जाता है।

आप इसको करने के बाद जीव विज्ञान तकनीशियन, वनस्पतिशास्त्री, वन्यजीव संरक्षणवादी आदि पदों पर कार्य करने के योग्य हो जाते है। भविष्य में नौकरी के दृस्टि से आप नए नए अवसर को प्राप्त कर सकते हैं। 


६। कुछ अन्य बीएससी के कोर्स 

  • बीएससी जैव प्रौद्योगिकी जिसे BSc Biotechnology आप कह सकते हैं।
  • बीएससी क्लिनिकल रिसर्च एंड हेल्थकेयर मैनेजमेंट जिसे आप BSc Clinical Research & Healthcare Management कह सकते हैं।
  • बीएससी वानिकी जिसे आप BSc Forestry कह सकते हैं।
  • बीएससी माइक्रोबायोलॉजी जिसे आप BSc Microbiology कह सकते हैं।
  • बीएससी भौतिक चिकित्सा जिसे आप B.Sc. Physiotherapy कह सकते हैं।
  • बीएससी रेडियोलोजी जिसे आप B.Sc. Radiology  कह सकते हैं।
  • BSC IT full form – BSc in Information technology.

आपने इस अंश में बीएससी की पूरी जानकारी प्राप्त कर ली होगी। ये कोर्स वर्त्तमान दौर में भी आप कर सकते हैं और अपने भविष्य को नयी उड़ान दे सकते हैं। आशा है कि आपको मेरा ये प्रयास पसंद आया होगा। अगर अच्छा लगे तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं ।

Leave a Comment