BLO FULL FORM

BLO FULL FORM के इस आर्टिकल में हम ब्लोस से सम्बंधित कुछ विशेष पहलुओं को जानेंगे। BLOS अर्थात  Booth Level Officer. इसका सम्बन्ध भारत में होने वाले आम चुनाव से है। ये चुनाव आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है। ये एक पोलिंग बूथ का अफसर होता है जो अपने बूथ में समस्त वोटिंग प्रक्रिया का सठिक ढंग से कार्यवाहन करता है।

ये अफसर सामन्य नागरिकों को चुनाव सम्बन्धी समस्त जानकारी व् सुविधाएँ देने का प्रयास करता है। भारत में चुनाव को लेकर विभिन्न तरह की समस्याओं से सामान्य जनता परेशान होती है। पर ये अफसर उन सभी समस्याओं का निवारण बड़ी ही सरलता से कर देता है। भारत जैसे गणतंत्र देश में ऐसे अधिकारी का बड़ा ही महत्त्व होता है।

आइये इसके कुछ विशेष जिम्मेदारिओं और भूमिकाओं को समझने का प्रयास करते है। इन जिम्मेदारिओं का दायरा बहुत ही बड़ा होता है। इन्हे अपनी समस्त गतिविधि की जानकारी चुनाव आयोग को देना होता है। चुनाव आयोग के संपर्क में रहने से चुनाव सम्बन्धी किसी समस्या को ये आसानी से सुलझा लेते हैं।


MBBS डॉक्टर भारत में कैसे बनते हैं – पूरी जानकारी CLICK HERE


BLO FULL FORM

Roles and Responsibilities of BLO  

जब हम बीएलओ की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां के विषय में बात करते हैं तो हमें उनके कार्य की विशालता का आभास होता है। ये सरकार और नागरिक के बीच की कड़ी होते हैं। लोग अपने चुनाव अधिकार का प्रयोग करके एक सरकार को चुनती है और इसी चुनाव को जमीनी स्तर पर करने की जिम्मेदारी इन्ही अधिकारिओं पर होती है। आइये हम इनके कार्य के कुछ विशेष पहलुओं को जानने का प्रयास करते है।

१। BLO के कार्य में नागरिको की सहायता सर्वपरि है। ये नागरिको को मतदाता कार्ड बनाने में सहायता करता है जिससे 18 वर्ष का कोई भी नागरिक भारत में मतदान में अपनी भागीदारी दे सके।

२। मतदाता के सूचि को तैयार करना, उसमे सुधार करना व् उस सबका भौतिक सत्यापन करना इन सभी कार्यों को पूरा करना BLO के कार्य के अंतर्गत आता है।

३। इनके कार्य में स्थानीय लोगों/राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समंव्यय स्थापित करता है। उनके द्वारा दिए गए सुझाव और समस्याओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है।

४। मृत या स्तानान्तरित मतदाताओं की पहचान भी इन्ही के कार्य के अंतर्गत आता है।

५। EPIC कार्ड का वितरण सठिक और सुनियोजित ढंग से करने का कार्य भी इन्ही के अंतर्गत आता है।

६। अगर मतदाता की सूचि में कोई विकलांग मतदाता है तो उस मतदाता को अलग से सुविधा देने के लिए सूचीबद्ध करता है। उस मतदाता को पोलिंग बूथ तक आने के लिए प्रेरित भी करता है।

७। ड्राफ्ट रोल/निर्धारित नोटिस प्रदर्शित करने का कार्य भी इन्ही के अंतर्गत आते हैं। प्रत्येक ग्राम या वार्ड स्तर पर ये नामावली का वाचन भी करते हैं।

८। मतदान से पहले वोटर स्लिप बाटने का कार्य भी इन्ही के द्वारा पुरे किये जाते हैं।

९। फैसिलिटेशन डेस्क पर ये अफसर ही अपनी सेवा प्रदान करता है। ये सभी मतदाताओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हैं।

१०। हर मतदाताओं को मत देने तक की पूरी सुविधा इन्ही के अधिकार के अंतर्गत आता है।


BLO FULL FORM

HOW TO FIND BOOTH LEVEL OFFICER

Booth level Officer को खोजने या उनके बारे में जानने का अधिकार हर नागरिक को है। आप इनके बारे में निम्न तरीके से जान सकते है।

  1.  आप  इस वेबसाइट पर जाकर उनके बारे में सारी जानकारी पा सकते हैं। – https://eci.gov.in/ 
  2. NVSP के पोर्टल पर भी आप समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। – https://www.nvsp.in/
  3. SMS के द्वारा – <ECICONTACT>SPACE<EPIC NO> TO 1950
  4. VOTER HEPLINE NUMBER – 1950
  5. VOTER HELPLINE APP के द्वारा भी आप सभी जानकारी अपने मोबाइल पर आसानी से पा सकते हैं।

BLOS FULL FORM 

  1. BLOS को  Beyond Line of sight भी कहते है। ये सेना से सम्बंधित शब्द है।
  2. BLOS को  Blood oxidative stress  भी कहते है। ये मेडिकल से सम्बंधित शब्द है।
  3. BLOS को  Border liaison officers भी कहते है। ये राजनीति  से सम्बंधित शब्द है।
  4. BLOS को  British lingual orthodontic society भी कहते है। ये शिक्षा जगत से सम्बंधित शब्द है।

BLO FULL FORM ब्लॉग में आपने इस विषय से सम्बंधित समस्त जानकारी प्राप्त की। वैसे तो इस शब्द को कई अन्य अर्थो में भी प्रयोग करते देखा गया है, पर हमने सबसे विशेष अर्थो को ही इस ब्लॉग में समावेश किया है ताकि आपको सठिक और सुन्योजित जानकारी प्राप्त हो। आपको हमारा प्रयास कैसा लगा कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Leave a Comment