CNG FULL FORM

CNG FULL FORM अर्थात  Compressed Natural Gas. हिंदी में इसे संपीड़ित प्राकृतिक गैस भी कहते हैं। हम पेट्रोल और डीजल के बजाय अब वाहनों में  CNG विशेष रूप प्रचलित हो गया है। विदेशों में इस गैस का प्रयोग खाना पकाने व् अन्य ईंधन के रूप में भी हो रहा है। ये प्रदुषण रहित होता है और पर्यावरण को दूषित होने से भी बचाता है। ये गैस अन्य गैस जैसे एलपीजी से अधिक सुरक्षित होता है।

CNG-FULL-FORM

संग के कुछ अनोखे तथ्य –

  1. CNG का प्रयोग अमेरिकी देशो में शुरुआती दिनों में किया गया था। इसका प्रमुख कारण उनकी अधिक ईंधन की खपत थी। उनके उच्च शोध में CNG का प्रयोग सुरक्षित पाया गया था। विलियम हार्ट इसकी खोजकर्ता थे।
  2.  ये गैस संपीड़ित रूप में ही प्रयोग में लाया जा सकता है। ये बेलनाकार टैंकों में भरकर उपयोग में लाये जाते हैं। इसे 20-25 एमपीए (2,900-3,600 पीएसआई) दबाव में भरा जाता है।
  3. इस गैस को गाड़ियों में बड़ी ही सरलता से भरा जा सकता है। जिस प्रकार हम वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरते है उसी प्रकार CNG station पर आप इस गैस को भर सकते है।
  4. भारत में अब एलपीजी घर पर प्रयोग किया जाता है। पर भारत से बाहर के देशों में इस गैस का प्रयोग घरेलू ईंधन के रूप में भी किया जाने लगा है। ये एक घरेलू गैस बन चूका है।
  5. विश्व में आज इस गैस को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। कई देशो में ये प्राथमिक ईंधन बन चूका है।

सीएनजी के गुण

जब भी हम CNG की बात करते हैं, हमें एक ऐसे क्रांतिकारी अविष्कार की जानकारी होती है जिसने समाज में ईंधन के स्वरुप को बदल डाला है। भारत में प्राचीन काल से ही ईंधन के रूप में पहले लकड़ी या कोयला को ही ईंधन का स्वरुप माना था पर आज एक गैस से बड़ी से बड़ी गाड़ियां चल रही रही हैं।

बड़ी से बड़ी मशीनों को चलने में भी इसके प्रयोग पर शोध हो रहा है। आइये इसके कुछ विशेष गुण के बारे में जानने का प्रयास करते है।

  1. ये बहुत ही हलके गैस होते हैं। अगर कभी ये रिसने लगे तो हवाओं में आसानी से घुल जाते है। जिससे आग लगने की सम्भावना काफी हद तक काम हो जाती है।
  2. इन गैसों का न कोई रंग होता है न कोई स्वाद ही होता है। इसलिए इसे पहचाना कठिन होता है।
  3. इस गैस में मेथेन गैस घटक के रूप में होता है। जो इसे अत्यंत ज्वलनशील बना देता है।
  4. इस गैस का प्रयोग वाहनों में बड़ी ही आसानी से हो जाता है और विशेष बात यह है इससे गाड़ी के प्रदर्शन में कोई कमी भी नहीं आती है।
  5. ये गैस बिलकुल ही जहरीला नहीं होता है और यही कारण है इससे भूमिगत जल दूषित नहीं होती है।
  6. ये गैस एक प्राकृतिक गैस है जिसे वायुमंडल के दबाव के  1% से भी कम तक संकुचित किया जाता है।

CNG के घटक

COMPONENTS OF CNG की जब हम बात करते है तो इसके निर्माण में प्रयोग किये गए घटकों से हमारा परिचय होता है। ये गैस पूर्ण रूप से प्रकृति से हासिल नहीं की जाती अपितु इसे बनाने में कई प्रयोग किये तथा घटक को मिलाये जाते है। आइये इसके घटको को जानते है।

  1. मीथेन इसमें सबसे अधिक 95% तक होता है।
  2. प्रोपेन
  3. हीड्रोकार्बोन

CNG में कम मात्रा में कुछ और घटक भी पाए जाते हैं, जो निम्नलिखित है।

  1. नाइट्रोजन
  2. ऑक्सीजन
  3. कार्बन डाई ऑक्साइड
  4. सल्फर की थोड़ी मात्रा
  5. पानी का थोड़ा भाग

CNG FULL FORM

CNG के लाभ

वर्त्तमान परिस्थितियों में हमें ईंधन का एक अच्छा विकल्प के रूप में इस गैस का प्रयोग पुरे विश्व में होने लगा है। लाभ की दृस्टि से ये सामान्य उपयोग की वस्तु बन गया है। ये गैस अन्य गैसों के मुकाबले अधिक लाभकारी सिद्ध हुआ है। आइये इसके कुछ लाभों को देखते है।

१।कल प्रत्येक व्यक्ति की ईंधन की खपत बहुत है और इसके लिए उसे अधिक रूपए भी खर्च करने पड़ते है। पर ये ईंधन अन्य के मुकाबले अधिक सस्ता है। सबके पहुंच के अंदर है।

२। आज पूरा विश्व डीजल और पेट्रोल के महंगाई की मर झेल रहा है। वाहनों का प्रयोग करने वाले लोग अब विकल्प के तौर पर संग को अपना रहे है। क्योकि ये डीजल और पेट्रोल के मुकाबले सस्ता है और साथ ही साथ गाड़िया अधिक  अच्छा प्रदर्शन भी करती है।

३। पर्यावण सुरक्षा की दृस्टि से ये अधिक लाभकारी है। इससे निकलने वाला धुआं हमारे वातावरण को अधिक दूषित नहीं करता। तेल से चलने वाले गाड़ियों का प्रयोग अब विश्व में कम होने लगा है।

४। अब बस और ट्रक जैसे वाहनों में भी इसी ईंधन का प्रयोग लोग करने लगे है इसका प्रमुख कारण यह है कि कम पैसे में ये अधिक दुरी तय कर लेती है।

५। जिन गाड़ियों में इस ईंधन का प्रयोग हो रहा है उन गाड़ियों के रख रखाव में भी बहुत कम खर्च होता है।

६। भारत में इस गैस का प्रयोग घर के ईंधन के रूप में तो कम पर विदेशों में इसका प्रयोग खाना पकाने के लिए किया जा रहा है और आने वाले कल में शायद भारत में भी ऐसा हो सकता है।


CNG FULL FORM

CNG  के नुकसान

हर एक अविष्कार के दो पहलु होते है। एक वो जिससे मानव समाज लाभ पाता है। दूसरी ओर उसके कुछ नकारात्मक पक्ष होते है। आईये इसके कुछ नुकसान या नकारात्मक पक्ष को भी देखते है।

  1. अगर आप CNG वाहन खरीदते हैं तो सबसे बड़ी मुश्किल उस गैस को प्राप्त करने की होती है। जिस प्रकार पेट्रोल या डीजल हर जगह आसानी से मिल जाता है। पर CNG के रिफिल स्टेशन हर जगह नहीं मिल पाते।
  2. ये गैस अन्य ईंधन के मुकाबले अधिक जोखिम से भरा होता है। ये अत्यंत ज्वलनशील होता है। इसकी सबसे बड़ी खराबी यह है कि कभी ये टैंक से अनायास बाहर निकल आये तो इसे पता कर पाना मुश्किल होता है और इसी से घटनाएं हो जाती है।
  3. भारत में इसे सभी वाहनों के लगाना बहुत ही महंगा होता है। इसे अगर वाहनों में लगा हुआ ही खरीदते हैं तो वह वाहन की कीमत भी अधिक हो जाती है। पर डीजल या पेट्रोल की गाड़ियों में इसे  लगाने से गाड़ियों में सामान रखने की जगह समाप्त हो जाती है क्युकि इसे लगाने के लिए अधिक जगह की जरुरत होती है।

CNG FULL FORM

CNG  और LPG  में अंतर 

  1. घटकों की दृस्टि से इनमे बहुत अंतर होता है संग में मेथेन गैस की अधिकता पर एलपीजी गैस में मेथेन गैस नहीं होता है। एलपीजी तो प्रोपेन , ब्यूटेन और अन्य हीड्रोकार्बोन घटकों द्वारा बनता है।
  2. सुरक्षा की दृस्टि से CNG गैस LPG की तुलना में अधिक सुरक्षित होता है। इसका मुख्या कारण CNG का हल्का होना है। ये हवन में जल्दी घुल जाती है पर एलपीजी जल्दी हवा में नहीं घुलती जिसके कारण ये अधिक ज्वलनशील हो जाती है।
  3. संग को प्राप्त करने के लिए मीथेन के कुएं की आवश्यकता होती है पर एलपीजी के घटक की प्राप्ति पेट्रोलियम तेल के कुँए से ही हो जाती है। एलपीजी एक पेट्रोलियम पदार्थ का एक रूप है। कच्चे तेल की रेफिनारियाँ में प्रोपेन और ब्यूटेन जैसे पदार्थ आसानी से मिल जाते है।
  4. एलपीजी को घर पर रसोई में हम आसानी से प्रयोग में लाते है। ये तरल के रूप में सुरक्षित सिलिंडरों में भरी जाती है पर CNG का प्रयोग हम भारत में खाने पकाने के लिए नहीं किया जाता है। सुरक्षा की दृस्टि से यही सही है।
  5. CNG की तुलना में एलपीजी आसानी से हर जगह प्राप्त हो जाती है। उपलब्धता की दृस्टि से एलपीजी बेहतर विकल्प है।

CNG FULL FORM

Frequently asked question (FAQ) about CNG

1. १। Is CNG better than petrol? क्या संग पेट्रोल से बेहतर है ?

Ans- मूलतः सीएनजी का इग्निशन पॉइंट 540 डिग्री सेल्सियस होता है जो हमारे द्वारा प्रयोग किये गए पेट्रोल से लगभग दोगुना होता है। सुरक्षा की दृस्टि से पेट्रोल की तुलना में अधिक सुरक्षित होता है क्युकि गैस तो हवा में मिल जाती है पर तेल के तरल होने के कारण जल्दी आग पकड़ लेती है।

२। Does CNG damage car engine ? क्या सीएनजी कार के इंजन को नुकसान पहुंचाती है?

Ans- ये एक प्राकृतिक गैस होती है। इसलिए इससे किसी तरह का नुकसान आपके वाहन को नहीं होता है। पेट्रोल में ऑक्टेन की संख्या अधिक होती है जो गैस की तुलना में अधिक प्रदुषण भी करती है। तो हमारा जवाब है कि CNG आपके लिए एकदम सुरक्षित है ।

३।  How clean is CNG? सीएनजी कितनी साफ है?

Ans- यह गैस एक जीवाश्म ईंधन है और यही कारण है ये कला धुआं न के बराबर निकलती है। अगर संग वाहनों में प्रयोग किया जा रहा है तो ये पेट्रोल या डीज़ल की तुलना में 5-10% कम CO2 उत्सर्जित करते हैं।

४।  Can CNG explode? क्या सीएनजी में विस्फोट हो सकता है?

Ans- मूलतः आप कोई भी ईंधन की बात करें हर ईंधन अपने आप में ज्वलनशील और विस्फोटक होती है। संग से साथ भी यही होता है। अगर अधिक गर्मी हो या कही से लीकेज हो रहा हो तो ये जानलेवा बन सकती है। पर सुरक्षा मानकों का हम पालन करें तो ऐसी घटनाओं से हम बच सकते है। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

५। Does CNG have a smell? क्या सीएनजी में गंध होती है?

Ans- संग एक प्राकृतिक गैस होती है जिसके अपने मूल रूप में तो न कोई गंध होती है और न ही कोई रंग। पर सुरक्षा की दृस्टि से इसमें गंध के लिए कुछ रसायन मिलाया जाता है ताकि जब भी ये लीकेज हो तो हमें इसके गंध से पाता चल जाये।


Conclusion | निष्कर्ष 

CNG को भविष्य का ईंधन के रूप में पूरा विश्व स्वीकार कर चूका है। भारत में भी इसका प्रचलन अब बढ़ता जा रहा है। गाड़ियों की कम्पनियाँ अब CNG चलित वाहनों को बनाने में अपना पूरा प्रयास कर रही है। पर अब भी इसके सम्बन्ध में जानकारिओं की कमी होने के कारण का इस ओर काम आकर्षित हो रहे हैं। प्रचारों के माद्यम से अब लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

आपको ये CNG FULL FORM ब्लॉग कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। आगे भी मै इसी तरह की ज्ञानवर्धक विषय आपके समक्ष लाता रहूँगा।

 

Leave a Comment