HR FULL FORM

HR FULL FORM अर्थात  Human Resources . अगर हिंदी में इसे कहें तो इसे मानव संसाधन कहते है। किसी भी कंपनी या संस्थान में कर्मचारिओं की मांग को पूरा करने में ये एक मुख्य भूमिका निभाती है। आज के 21 वीं सदी  बदलते कारोबारी माहौल में गुणवत्तापूर्ण कर्मचारियों की अधिक मांग को निपटने में तथा कर्मचारिओं के प्रशिक्षण व् भर्ती सम्बंधित सारे कार्य इन्ही के द्वारा किये जाते है।

HR-FULL-FORM

आजकल मानव संसाधन हर व्यवसाय का अभिन्न अंग बन गया है। ये कर्मचारी से सम्बंधित सभी विषयों के लिए जिम्मेदार होता है, जैसे –

  1. कर्मचारियों की भर्ती
  2. ठेकेदारों का चयन
  3. प्रशिक्षण 
  4. पदोन्नति
  5. भुकतान
  6. बर्खास्तगी आदि ।

What is CNG?In details


HR FULL FORM 

What is the role of HR

HR job description or role of HR और What does HR do in a company? अर्थात HR के कार्य व् जिम्मेदारियां । इसके कार्य का विस्तार को जानने के लिए इसके विभिन्न आयामों को जानना होगा। HR की उप्योगिता 1960 के दशक में विश्व के प्रकाश में आई। आज हर कंपनी या संस्था में मानव संसाधन विभाग मौजूद है। किसी भी संस्था को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में इस विभाग का बहुत बड़ा योगदान होता है।

आइये इसके कुछ विशेष जिम्मेदारियों को देखते हैं।

१.प्रत्येक कंपनी अपने कर्मचारियों की भर्ती, प्रशिक्षण और विकास करने के लिए इस विभाग का निर्माण करती है। ये विभाग कर्मचारियों से सम्बंधित इन कार्यों को बड़ी ही तत्परता व् सटिकता से पूरा करती है।

२. हर कर्मचारी की वेतन भुक्तान सम्बन्धी समस्त कार्य इन्ही के द्वारा किये जाते हैं। ये बात विशेष उल्लेखनीय है कि वेतन देने में या उसका प्रारूप बनाने में कही कोई चूक न हो जाये इसका विशेष ख्याल ये विभाग रखती है।

३. कर्मचारियों के पेंशन सम्बंधित सभी लेखा-जोखा इन्ही के द्वारा रखा जाता है।

४. हर कंपनी या संस्था अपना विज्ञापन खुद तय करती है। चाहे वो नौकरी के लिए विज्ञापन हो या कोई विवरण सभी इन्ही की देखरेख में होता है।

५. समय- समय पर हर कर्मचारी के लिए ये प्रशिक्षण सत्र का आयोजन करते हैं। ये सत्र प्रत्येक कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से करने होते है। इस सत्र का लक्ष्य कर्मचारियों के कौशल में इजाफा करना होता है।

६. ये विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति को अपनी निगरानी में रखता है। पर्याप्त कर्मचारी से ही कोई कंपनी या संस्था अपने लक्ष्य को सरलता से प्राप्त कर लेते हैं।

७. हर कर्मचारी के प्रदर्शन को भी जांचा जाता है। प्रदर्शन में कोई कमी न आये इसका भी पूर्ण ख्याल रखा जाता है। अगर किसी कर्मचारी के प्रदर्शन में कोई कमी आती है तो उसके कारण को खोज कर उसे हल करने का पूरा प्रयास किया जाता है।

८. ये कंपनियों के उच्च अधिकारीयों के बीच सलाहकार के रूप में कार्य करता है। रोजगार कानून व् रोजगार नीतियों के तहत कार्य करने को हमेशा प्रयासरत रहते है। प्रबंधको व् कर्मचारियों को भी इसी के तहत कार्य करने की सलाह भी देते है।

९. ये हर कर्मचारियों और प्रतिनिधियों के साथ समस्या पर बातचीत करती है। समस्या चाहे वेतन का हो या अनुबंध का , सभी विषय पर ये अपनी सलाह देने का कार्य करती है।

१०. ये सुनिश्चित करता है कि हर उम्मीदवार को एक संगठन में कार्य करने का अधिकार है। उम्मीवारों के लिए समय समय पर दिशानिर्देश भी जारी करता है।


HR FULL FORM 

एचआर योग्यता क्या है?

What is qualification HR? अर्थात HR के किये शैक्षिक योग्यता कितनी होनी चाहिए। अगर आप इस दिशा में कदम उठाना चाहते है तो आपको भी इन्ही योग्यताओं को हासिल करना होगा। ये पद बड़ा ही जिम्मेदारी भरा होता है क्योकि ये पूरी कंपनी के विकास और इसको सुचारु ढंग से चलाने का काम करते हैं।

आइये इसके मूल योग्यताओं को जानते है।

  1. सामान्यतः  आपको स्नातक (3 yrs degree) किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से करना होगा।
  2. कही कही आपसे HR  में  स्नातक की डिग्री की मांग भी की जाती है और नियोक्ता इसी डिग्री को अधिक मान्यता भी देते है।
  3. अगर आपने मानव संसाधन (HR) प्रबंधन में स्नातकोत्तर (PG) योग्यता प्राप्त कर ली है तो ये आपके चयन में उच्च भूमिका निभा सकता है।
  4. अनुभव – हमेशा ही अनुभवी उम्मीदवारों को अधिक पसंद किया जाता है। अनुभव प्राप्त करने के लिए आप प्लेसमेंट या अवकाश कार्य को चुन सकते है। आपके जितने अनुभवी होंगे उतने ही आप इस पद पर आज बढ़ते जायेंगे।

कुछ अनोखे कौशलों का भी आपमें होना आवश्यक है। जैसे

  • आपमें व्यापारिक जागरूकता अवश्य होनी चाहिए।
  • आप सभी के साथ समन्वय स्थापित कर सकते हों।
  • आपमें संगठात्मक कौशल तो जरूर ही होना चाहिए । इसके बिना तो आप कार्य को कर ही नहीं सकते।
  • आपको एक टीम की तरह कार्य करना है । ये कौशल भी आपमें होना चाहिए।
  • आपको आईटी से भली भांति परिचित होना होगा। आज के दौर में कंप्यूटर एक अनिवार्य अंग बन गया है।
  • गणित में आपका पारंगत होना आवश्यक है क्युकि विकास की परिभाषा, सब गणित पर निर्भर होता है।

HR FULL FORM 

HR EMPLOYERS

मानव संसाधन नियोक्ता के विषय में जब हम बात करते है तो इसमें छोटी और बड़ी दोनों ही कंपनियां आती है। आजकल हर कंपनी में अब मानव संसाधन अधिकारी नियुक्त करने लगी है। ये हर कंपनी का आवशयक अंग बन गया है। आइये देखते है कि कौन कौन से नियोक्ता शीर्ष पर हैं।

  1. रिटेलर्स (Retailers) में ये अब अनिवार्य हो गए है।  
  2. बैंक (Bank) में भी अब इनकी जरुरत बढ़ती जा रही है।
  3. निर्माता कंपनी भी अपनी कंपनी चलाने ये इस विभाग का सहयोग ले रहे हैं।
  4. सभी आद्योगिक संगठन भी अब इसका इस्तेमाल करने लगे है।
  5. स्वयंसेवक संस्था भी इसकी जरुरत को महसूस करते है।

आप इन सभी स्थानों में आवेदन कर सकते है। आप इसके रिक्त पद की जानकारी अख़बार या वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। आजकल तो ऑनलाइन भी इसके लिए आवेदन भरा जाता है।


FAQ- Frequently asked question
१। what is the difference between HR and HRM?

एचआर और एचआरएम में क्या अंतर है?

Ans- HR– ये मानव संसाधन कहलाता है। कर्मचारी से जुड़ी समस्त विषय इसी के अंतर्गत आती है। इसमें कर्मचारी के भर्ती, चयन , प्रशिक्षण व् भुकतान आदि समस्त गतिविधियां शामिल होती है। इसमें ठेकेदारों के साथ लेनदेन सम्बन्धी कार्य भी शामिल होते हैं।

HRM- इसे मानव संसाधन प्रबंधन कहते है। ये नियोक्ता और कर्मचारी के बीच समंव्यय स्थापित करने का कार्य करती है। इनका एक रणनीतिक दृश्टिकोण होता है जिससे वे व्यवसाय में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त कर सके।

मानव संसाधन प्रबंधन एक संगठन में लोगों के प्रभावी प्रबंधन के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण है ताकि वे व्यवसाय को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त करने में मदद करें। यह एक नियोक्ता के रणनीतिक उद्देश्यों की सेवा में कर्मचारी के प्रदर्शन को अधिकतम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

२। What are the four HRM functions?

एचआरएम कार्य क्या हैं?

Ans- हरम के कार्यों को हम निम्न भागों में विभाजित कर सकते हैं।

  • योजना – हर संगठन की अपनी योजनाएं होती है। उसी का कार्यवहन इस विभाग द्वारा किया जाता है। इनका मुख्य कार्य योजनाएं बनाना है। भविस्य की जरूरतों को पूरा करना तथा उसका सठिक विश्लेषण करना इन्ही का कार्य होता है।
  • निर्देशन – हर संगठन को विकाश हेतु एक अच्छे निर्देशन की आवश्यकता होती है। एक अच्छे निर्देशन से ही कर्मचारी की क्षमता में विकास होता है। इनका मुख्य उद्देस्य सकारात्मक वातावरण से संगठनात्मक लक्ष्यों की पूर्ति करना है।
  • आयोजन– हर कार्य को सही तरह से बाटना भी इन्ही का कार्य होता है। ये कार्य आयोजन के अंतर्गत ही आता है। सठिक आयोजन से ही संगठन की सभी गतिविधिओं के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
  • नियंत्रण- नियंत्रण के कार्य को सर्वपरि रखा जाता है। नियोजन, आयोजन या निर्देशन पर नियंत्रण का होना भी अतिआवश्यक होता है। अगर इसमें कोई त्रुटि पायी गई तो वास्तविक प्रदर्शन में असर देखने को मिलता है।
३। Is HR a high paying job?

क्या एचआर एक उच्च भुगतान वाली नौकरी है?

Ans- जी हाँ, आजकल हर कंपनी या संगठन में इस पद के लिए बेहद अच्छे वेतन पर व्यक्ति को नियुक्त करती है। आप इस नौकरी से अच्छे वेतन की आशा कर सकते है। अच्छे अनुभवी उम्मीदवारों को तो अच्छी सुविधा भी दी जाती है।

४। What is the salary of HR fresher?

एचआर फ्रेशर की सैलरी कितनी होती है?

Ans- ये बहुत ही अच्छे वेतन देने वाली नौकरी है। अगर आपके पास अच्छी डिग्री है और आप पहली बार इसे पद पर आये हैं तो आप प्रतिवर्ष INR 4 लाख तक कमा सकते है। लेकिन अगर आपके पास hr की डिग्री के साथ साथ कार्य का अनुभव भी है तो आप भारत में लगभग 10-11 लाख वार्षिक तक का वेतन पा सकते है। इस क्षेत्र में अनुभव का विशेष महत्त्व होता है। 

५। Which field is best in HR?

एचआर में कौन सा क्षेत्र सबसे अच्छा है?

Ans- एचआर में निम्नलिखित क्षेत्र सबसे अच्छे माने जाते है। 

  • मुख्य मानव संसाधन अधिकारी इसे अंग्रेजी में Chief HR Officer भी कहते हैं। 
  • मानव संसाधन प्रबंधक या निदेशक इसे अंग्रेजी में Human Resources Manager or Director भी कहते हैं। 
  • अंतर्राष्ट्रीय मानव संसाधन प्रबंधक इसे अंग्रेजी में International Human Resources Manager भी कहते हैं। 
  • प्रशिक्षण और विकास प्रबंधक इसे अंग्रेजी में Training and Development Manager भी कहते हैं।
  • एचआर सलाहकार इसे अंग्रेजी में HR Consultant भी कहते हैं। 
  • कार्यकारी भर्ती इसे अंग्रेजी में Executive Recruiter भी कहते हैं।
  • मुआवजा और लाभ प्रबंधक इसे अंग्रेजी में Compensation and Benefits Manager भी कहते हैं।
  • श्रम संबंध प्रबंधक इसे अंग्रेजी में Labor Relations Manager भी कहते हैं। 
  • एचआर एनालिटिक्स स्पेशलिस्ट इसे अंग्रेजी में HR Analytics Specialist भी कहते हैं। 
  • रोजगार प्रबंधक इसे अंग्रेजी में Employment Manager भी कहते हैं। 

 


आप इस HR FULL FORM  ब्लॉग में HR से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। आगे भी हम इसी प्रकार के अनोखी जानकारी आपके समक्ष लाते रहेंगे। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Leave a Comment