MCWG FULL FORM IN HINDI

MCWG FULL FORM in Hindi के इस ब्लॉग में आप MCWG से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त करेंगे। ये विषय भारत में बहुत ही प्रचलित है और हर भारतीय को इस शब्द का कभी न कभी सामना करना होता है। असल में ये ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ा शब्द है। जब भी हम सड़क पर कोई वाहन चलते है तो हमें अपने राज्य के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों/कार्यालयों (आरटीए/आरटीओ) से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा और इसी लाइसेंस में MCWG शब्द लिखा हुआ हमें दिखाई देता है। तो आइये इसके विषय में विस्तार से जानते हैं।

MCWG FULL FORM अर्थात Motor  Cycle With Gear (गियर के साथ मोटरसाइकिल)

M- MOTOR

C- CYCLE

W- WITH

G- GEAR


MCWG full form in driving license

वस्तुतः MCWG शब्द ड्राइविंग लाइसेंस में लिखा हुआ ही देखा जाता है। ये हमें यह बताता है कि हमें किस विशेष वाहन / गाड़ी चलाने का अधिकार है। गाड़ी कई तरह के हो सकते है। आप एक ड्राइविंग लाइसेंस लेकर कोई भी गाड़ी नहीं चला सकते इसलिए आपको अपने लाइसेंस में इंगित हर शब्द हो जानना होगा ताकि आप ये जान पाएं कि आपको कौन सी गाड़ी चलने का अधिकार प्राप्त है।

आपके क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों/कार्यालयों (आरटीए/आरटीओ) द्वारा कुछ विशेष शब्द का प्रयोग किया जाता है जो आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस में देख सकते हैं। आइये कुछ इन्ही शब्दों को जानने का प्रयास करते हैं।

हम इसे कुछ ड्राइविंग लाइसेंस श्रेणियां में विभाजित कर सकते हैं, जिन ड्राइविंग लाइसेंस में ये शब्द लिखे होते है तो इसका सीधा मतलब आप उस विशेष गाड़ी को चला सकते हैं। जैसे –

दो पहिया वाहनों जैसे बाइक या स्कूटर के ड्राइविंग लाइसेंस में आने वाले शब्द

  1. पहला शब्द MGWG , जिसका अर्थ है/ MCWG FULL FORM अर्थात MOTOR CYCLE WITH GEAR कहते हैं। जिन दो पहिया वाहनों में गियर होते हैं आप उनको चला सकते हैं।
  2. दूसरा शब्द M/CYCL.WOG ,जिसका अर्थ है/ M/CYCL.WOG FULL FORM अर्थात MOTOR CYCLE WITHOUT GEAR कहते हैं। इन वाहनों में गियर की सुविधा नहीं होती है।
  3. तीसरा शब्द MC50CC– इसे MOTOR CYCLE WITH 50 CC कहते हैं। ये बेहद ही हल्की और छोटी गाड़ी होती है।
  4. चौथा शब्द MCEX50CC– इसे उस मोटर साइकिल के लिए प्रयोग किया जाता है जिसका इंजन 50CC से अधिक होता है।

चार पहिया वाहन के ड्राइविंग लाइसेंस में आने वाले शब्द –

  1. पहला शब्द LMV-NT. जिसका अर्थ है/ LMV-NT FULL FORM अर्थात LIGHT MOTOR VEHICLE (NON TRANSPORT). ये आपको सिर्फ व्यक्तिगत उपयोग के लिए वहां चलने की अनुमति प्रदान करता है।
  2. दूसरा शब्द LMV-TR, जिसका अर्थ है/ LMV-TR FULL FORM अर्थात  LIGHT MOTOR VEHICLE FOR TRANSPORT अर्थात ये लाइसेंस आपको वाणिज्यिक परिवहन के लिए अनुमति प्रदान करता है। इसमें आप कार, जीप, या मॉल वाहक गाड़ी चला सकते हैं।

चार पहिया या उससे ऊपर के भारी वाहन के ड्राइविंग लाइसेंस में आने वाले शब्द

  1. पहला शब्द TRAILR, जिसका अर्थ है कि आप सभी प्रकार के ट्रेलरों को चला सकते हैं।
  2. दूसरा शब्द LDRXCV , जिसका अर्थ है कि आप वाणिज्यिक अनुप्रयोग के लिए सभी हइड्रोलिक वाहन जैसे लोडर, खुदाई , JCB आदि गाडिओं को चला सकते हैं।
  3. तीसरा शब्द HMV , जिसका अर्थ है / HMV FULL FORM अर्थात HEAVY MOTOR VEHICLE . इस श्रेणी में भारी गाड़ी जैसे ट्रक आदि आते है। ये मालवाहक वाहन होते हैं।
  4. चौथा शब्द HPMV, जिसका अर्थ है / HPMV FULL FORM अर्थात  HEAVY PASSENGER MOTOR VEHICLE । इस श्रेणी में आप भारी सवारी गाड़ी जैसे- बस आदि चला सकते है।
  5. पांचवा शब्द HTV, जिसका अर्थ है / HTV FULL FORM अर्थात  HEAVY TRANSPORT VEHICLE.

Class 12 के बाद सबसे अच्छा भविष्य का विकल्प पर क्लिक करेंManager  या   Doctor(MBBS)


MCWG FULL FORM in Hindi – FAQ 

१।  Can a MCWG drive a car? 

क्या एमसीडब्ल्यूजी कार चला सकता है?

ANS- नहीं, आप कार नहीं चला सकते। MCWG अर्थ है MOTOR CYCLE WITH GEAR. इसमें आप सिर्फ मोटर साइकिल ही चला सकते हैं।

२। What is full form of LMV in driving license? 

ड्राइविंग लाइसेंस में एलएमवी का फुल फॉर्म क्या होता है?

ANS- LMV-NT का अर्थ है LIGHT MOTOR VEHICLE (NON TRANSPORT).

३। Can Scooty drive with MCWG license

क्या स्कूटी एमसीडब्ल्यूजी लाइसेंस के साथ ड्राइव कर सकती है?

ANS- हाँ, आप इस लाइसेंस के साथ स्कूटी चला सकते हैं। पर याद रहे आप ड्राइविंग टेस्ट के समय स्कूटी से ड्राइविंग टेस्ट नहीं दे सकते। आपको लाइसेंस टेस्ट देते वक़्त मोटर साइकिल ही लाना होगा।

४। What is difference between LMV and LMV NT? 

एलएमवी और एलएमवी एनटी में क्या अंतर है?

ANS- LMV का अर्थ LIGHT MOTOR VEHICLE है और LMV- NT का अर्थ LIGHT MOTOR VEHICLE (NON TRANSPORT) है। नॉन ट्रांसपोर्ट में आप सिर्फ निजी गाड़ियां ही चला सकते हैं पर वाणिज्यिक नहीं।

५। LMV vehicle list?

एलएमवी वाहन सूची बताएं ?

ANS- इसकी सूचि में वे सभी वहां आते हैं जो हलके चरपहीये वाहनों में गिने जाते हैं। जैसे – जीप, टैक्सी , डिलीवरी वैन, कार आदि। कही कही तीन पहिये वहां जैसे ऑटो रिक्शा को भी इसी में गिना जाता है।


मुझे उम्मीद है कि MCWG FULL FORM in Hindi के इस अंश में आप इस विषय से सम्बंधित सभी सवाल जैसे What is the MCWG? , What is LMV and MCWG? , MCWG means आदि के जवाब सठिक तौर पर जान गए होंगे। आगे भी आप इसी तरह के विषयों से सम्बंधित ज्ञान पाते रहेंगे। अगर आपको हमारा ये प्रयास अच्छा लगे तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं ।

 

2 thoughts on “MCWG FULL FORM IN HINDI”

  1. LMV or LMV-NT दोनो में मेरा लाइसेंस LMV है, तो क्या कमर्शियल गाड़ी यूज कर सकते है।
    Plz help

    Reply
    • हाँ बिल्कुल, LMV ड्राइविंग लाइसेंस धारक ड्राइविंग लाइसेंस में एक अलग परिवहन समर्थन के बिना मिनी-बस, मिनी-ट्रक, टैक्सी, ऑटो-रिक्शा, हल्के वाणिज्यिक वाहन, और अन्य जैसे परिवहन श्रेणी के वाहन (माल और यात्री) चला सकते हैं।

      Reply

Leave a Comment