PSI FULL FORM

PSI FULL FORM के इस ब्लॉग में आप PSI के सम्बद्ध में समस्त जानकारी प्राप्त करेंगे। ये एक ऐसा शब्द है जो कई अर्थो में प्रयोग होते हैं। वस्तुतः ये जनसंख्या सेवा अंतर्राष्ट्रीय (Population Services International -PSI) के अर्थ के रूप में विश्व विख्यात है। ये जन स्वास्थ्य से जुड़ी एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन  है जो गुणवक्ता युक्त स्वास्थ्य सेवा उन लोगों तक पहुँचती है जिन्हे इसकी सबसे ज्यादा जरुरत है।


Population Services International

PSI FULL FORM अर्थात  Population services International . ये एक अंतरास्ट्रीय संस्था है जो एक व्यापक सेवा कार्य करते है। इसकी स्थापना  १ जनवरी १९७० को हुई। इसके वर्त्तमान (2021)अध्यक्ष, सीईओ कार्ल हॉफमैन हैं। ये सरकारी मदद के बिना अपना कार्य सुचारु रूप से करती है। ये एक गैर सरकारी संगठन है। ये विश्व भर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं। इनको मुख्य कार्यों में एचआईवी / टीबी, गर्भनिरोधक और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। ये गैर संचारी रोग में महिलाओं, लड़कियों और बच्चो की पूर्ण स्वस्थ्य सेवा प्रदान करती है।

हमारे मन में इस विषय से सम्बंधित कुछ सवाल उठते है जैसे – What does population service International do? या What does PSI organization do?

आइये हम इन्ही सवालो के जवाब और इनके लक्ष्य को जानने का प्रयास करते हैं ताकि इस संस्था से पूर्ण अवगत हो पाएं।

  1. ये संस्था लैंगिक समानता और मानव अधिकार पर विस्वास करते हैं और उसे स्थापित करने का पूरा प्रयास करते हैं।
  2. ये संस्था भेदभाव और उत्पीड़न के प्रति कड़ा विरोध प्रदर्शित करती है। वे लोगों के बीच जागरूकता भी फैलाती है ताकि मानव समाज में हर कोई मान सम्मान के साथ अपना जीवन व्यापन कर पाएं।
  3. ये संस्था जब भी कोई रोजगार के अवसर प्रदान करती हैं तो उसमे कोई भी रंग, जाति, यौन, लिंग आदि का भेदभाव नहीं करती हैं। हर आवेदक को सामान अवसर प्रदान करती है।
  4. ये संस्था आधुनिक समय की गुलामी और मानव तस्करी जैसी कुप्रथा को सर्वथा नकारता है और ये सुनिश्चित करता है कि युवा अपनी भागीदारी शत प्रतिशत दे सके।
  5. दस से चौबीस वर्ष के युवा वर्ग की सेवा के लिए ये संस्था विशेष रूप से प्रतिबद्ध है। नैतिक सिधान्तो पर विशेष बल इस संस्था में दिया जाता है।

 

Frequently asked question (FAQ)Population Services International

1. Is Population Services International an NGO?

Ans- क्या ये एक NGO है? तो इसका सीधा उत्तर है – हाँ । ये गैर लाभकारी संगठन है। इसके विश्व भर में लगभग 501 संगठन पंजीकृत रूप से कार्य कर रहे हैं।

2. What is the mission of PSI?

Ans- इसका मुख्य धेय पुरे विश्व में स्वास्थ्य सेवा को स्थापित करना। ये बच्चों और महिलाओं को ही केंद्र में रखकर उनसे जुडी स्वस्थ्य समस्याओं का निदान करती है।

3. who is the founder of PSI?

Ans- PSI के संस्थापक फिल हार्वे हैं।

4. Population services International India?

ये भारत में 1988 में स्थापित की गई। इसे psi India कह कर पुकारा जाता है। ये भारत में गैर सरकारी संगठन के रूप में कार्य कर रही है। भारत वैसे तो स्वास्थ्य सेवा में बहुत विकास कर चूका है फिर भी इस जैसी संस्था की भारत में बहुत जरुरत है। ये संस्थाएं जरूरतमंदों तक स्वस्थ सेवा पहुंचने का कार्य करती है। ये भारत सरकार और कई दाताओं के साथ सहयोग करके बच्चों और महिलाओं को स्वास्थ्य समबन्धी जागरूकता के साथ साथ सेवाएं भी प्रदान कर रही है।

ये गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के बीच जाकर कार्य करती है और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करती है।

6. Population services International contact details  ?

आप सामान्य जानकारी के लिए इसपर संपर्क कर सकते है।

पीएसआई फ्रंट डेस्क
फोन: (202) 785-0072
ईमेल: [email protected]

पता – ११२० १९वीं स्ट्रीट NW
सुइट 600
वाशिंगटन, डीसी 20036
संयुक्त राज्य अमेरिका


कंपनी में मैनेजर का पद कैसे मिलता है?CLICK HERE


PSI: Pound per Square Inch

PSI FULL FORM अर्थात  Pound per square Inch. इस विषय से सम्बंधित कुछ सवाल हमेशा ही पूछे जाते है जैसे What does psi mean in engineering? या What is psi stand for? या What is PSI on a car? आदि। असल में ये एक इकाई (Unit) है जिसमे दबाव (Pressure) को मापा जाता है। ये हर एक पाउंड बल को हर एक वर्ग इंच पर नापता है दूसरे शब्दों में कहें तो ये बल को मापने का तरीका है जो हर वर्ग इंच पर देखा व् नापा जाता है।

मूल बातें – 

ये दबाव, तनाव की इकाई है इसे इंपीरियल इकाइयाँ व्  यूएस प्रथागत यूनिट सिस्टम के रूप प्रयोग में लाया जाता है। इसके प्रतिक के रूप में PSI या lbf/in2 लिखा जाता है। इसकी SI  इकाई 6.894757 kPa  मानी जाती है।

इसका प्रयोग गैसों या तरल प्रदार्थ दोनों में दबाव को नापने के लिए किया जाता है।


PSI: Pollutant Standards Index

Pollutant Standards Indexअर्थात प्रदूषक मानक सूचकांक के अर्थ में इसे जाना जाता है। ये मूलतः सिंगापुर में प्रयोग में लाया जाने वाला शब्द है। ये वायु की गुणवक्ता बताता है। आजकल शहरीकरण के कारण प्रदुषण पुरे विश्व की समस्या बनता जा रहा है। वायु प्रदुषण की समस्या चारो और दिखाई दे रही है। ये गणना 24 घंटे के अंतराल पर किया जाता है। ये गणना PM2.5 एकाग्रता (concentration) के स्तर पर की जाती है।

PSI का मतलब ‘प्रदूषक मानक सूचकांक’है। यह वायु गुणवत्ता के दैनिक स्तरों के बारे में सटीक और आसानी से समझने योग्य जानकारी प्रदान करने वाला एक सूचकांक है। पीएसआई की गणना 24 घंटे के औसत पीएम 2.5 एकाग्रता स्तरों के आधार पर की जाती है।

 

Frequently asked question (FAQ)- Pollutant Standards Index

1.Which pollutant is used to define PSI?

ANS- किस प्रदूषक का उपयोग PSI बताने के लिए किया जाता है? इसके उत्तर में हम कह सकते हैं कि इसमें कुल 6 प्रदूषक का प्रयोग किया जाता है। जो निम्न हैं-

  • फाइन पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5)
  • पार्टिकुलेट मैटर (PM10)
  • सल्फर डाइऑक्साइड (SO2)
  • ओजोन (O3
  • कार्बन मोनोऑक्साइड (CO)
  • नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2)

2. What is a good pollution index?

ANS- वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मान अगर 1-50 हो यो इस अच्छा माना जाता है। इसे हरे रंग से इंगित किया जाता है। और सबसे खतरनाक 301-500 अंक माना जाता है। इसे मैरून रंग से इंगित किया जाता है।


PSI FULL FORM IN POLICE

PSI-FULL-FORM-POLICE

PSI  अर्थात  POLICE SUB INSPECTORभारत में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पुलिस विभाग में सबसे निचला अधिकारी होता है। ये अधिकारी ही सबसे पहले किसी भी जाँच की प्रक्रिया को अपने स्तर पर शुरू करता है। भारतीय अदालत में आरोप पत्र दायर करना इन्ही के अधिकार क्षेत्र में आता है। ये हेड कांस्टेबल औरअसिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (ASI) से ऊपर का पर एक इंस्पेक्टर के निचे का अधिकारी होता है। मूलतः ये इंस्पेक्टर के निर्देशन में ही कार्य करते हैं।

Frequently asked question (FAQ)- Police sub inspector

1.What is qualification for police sub inspector?

पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए योग्यता क्या है?

ANS- आप किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (Bachelor’s Degree) हासिल कर इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. What are the powers of sub inspector?

सब इंस्पेक्टर के क्या अधिकार होते हैं?

ANS- वस्तुतः ये इंस्पेक्टर के निर्देशन में ही अपने कार्य को करते हैं। पर यदि इन्हे OFFICER IN- CHARGE का पद भार मिल जाता है तो इनका कार्य बहुत ही विस्तृत हो जाता है। आइये इनके कुछ विशेष कार्यों पर अपनी नज़र डालते हैं।

  • जिस पुलिस थाने में ये अधिकारी पद भार सम्हालते है उसके अंतर्गत पुरे क्षेत्र के सार्वजनिक शांति बहाल करने की जिम्मेदारी इन्ही की होती है।
  • आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करना भी इन्ही के कार्य के तहत आता है।
  • जाँच या तलाशी अभियान की अगुवाई करना इन्ही का कार्य होता है।
  • पुलिस चौकी में कर्मचारी और उसके प्रबंधन को सुनियोजित करते हैं।

MBBS DOCTOR कैसे बनते हैं ?CLICK HERE


आशा करता हूँ कि PSI FULL FORM ब्लॉग आपके लिए उपयोगी सिद्ध हुई होगी। मैंने इसमें मुख्य तथ्यों को रखने का पूरा प्रयास किया है ताकि आपको अधिक से अधिक जानकारी काम शब्दों में दी जा सके। अगर आपको मेरा ये प्रयास अच्छा लगा तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। आगे ही आप इसी तरह की रोचक जानकारी इस वेबसाइट पर पाते रहेंगे। 

Leave a Comment