MSCIT FULL FORM

MSCIT FULL FORM के इस ब्लॉग में आप इस विषय में समस्त जानकारी प्राप्त करेंगे। MSCIT अर्थात Maharashtra state certificate in Information technology.  ये भारत के महाराष्ट्र राज्य 2001 में शुरू किया गया लोकप्रिय IT साक्षरता पाठ्यक्रम है।  ये महाराष्ट्र नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MKCL) के द्वारा सुचना प्रौद्योगिकी (IT) के क्षेत्र में उठाया गया एक सकारात्मक कदम है जो विद्यार्थी के भविष्य को ये एक नयी राह प्रदान कर रही है।

mscit-full-form

आजकल के दौर में जहाँ हर कार्य डिजिटल हो गया है। चाहे हो संरचित करना हो , या प्रस्तुति, वितरण, प्रबंधित करना हो, सभी आयाम अब डिजिटल हो गए हैं। सामान्यतः हर व्यक्ति अब कंप्यूटर और एंड्राइड मोबाइल पर निर्भर होने लगा है। और यही कारण है कि इसपर शोध और उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम की आवशयकता महसूस की जाने लगी है।


What is MS-CIT course?

आज की परिस्तिति में कंप्यूटर और नेटवर्किंग हमारे दैनिक जीवन का अंग हो गया है। इसी को ध्यान में रखकर इस कोर्स को बनाया गया है। भारत सरकार के सभी कार्यक्रम अब डिजिटली होने लगे है। सामान्य जन भी अपनी सारी सरकारी सुविधा को प्राप्त करने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लेने लगा है। भारत जैसे- जैसे विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे नागरिको के नजरिये में भी बदलाव आने लगा है । आज सामन्य सी खरीदारी के लिए भी हम डिजिटल भुक्तान का सहारा लेने लगे है।

MSCIT COURSE छात्रों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। वे अपने भविष्य की सुदृण कल्पना में इसको शामिल करने लगे है। भविष्य की डिजिटल बनने की दौर में अब हर कोई आत्म विश्वास से चल सकता है। ये कोर्स हर विद्याथियों को भविष्य में नौकरी के शंका को दूर करने में मदद करेगी। नौकरी की तैयारी में भी ये आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

इस कोर्स में आपके विशेष कौशल को और अधिक निखारने पर अधिक बल दिया जाता है। आइये इस कोर्स के कुछ विशेष बिंदुओं को देखते हैं।

  1. आपके सचित्र पुस्तक को पढ़ने और समझने के कौसल को निखारना।
  2. आप पेशेवरों के साथ रहकर उनके अनुभवों को जानने का मौका मिलता है।
  3. इस कोर्स में व्यवहारिक अभ्यास पर भी अधिक बल दिया जाता है।
  4. E. LEARNING के विभिन्न आयामों पर भी बल दिया जाता है।
  5. अकादमिक बातचीत और सहयोग के द्वारा आपके व्यावहारिक कौसल में इजाफा करने का प्रयास किया जाता है।

MSCIT COURSE DURATION

COURSE DURATION – 144 HOURS

  • Classroom content पर  e learning  के लिए प्रतिदिन 1 घंटा ।  कुल 50 घंटे निर्धारित हैं। 
  • कंप्यूटर और स्मार्ट फ़ोन  पर  e learning  के लिए प्रतिदिन 1 घंटा। कुल 50 घंटे निर्धारित हैं।
  • आपका पुस्तक पढ़ना, स्वाध्याय, पुनरीक्षण और अभ्यास के लिए कुल 44 घंटे निर्धारित किये गए हैं।

MSCIT FEES

  1. अगर आप Mumbai metropolitan region development authority (MMRDA) के निवासी हैं तो निम्न फीस देने होंगे ।

Total fee – 4500/- in rupees. (one time)

If paid in Installment then – 2350/- + 2350/- = 4700/- in rupees

2. अगर आप Mumbai metropolitan region development authority (MMRDA) के निवासी            नहीं हैं अर्थात Rest of Maharashtra के लिए आपको निम्न फीस देने होंगे ।

Total fee – 4000/- in rupees. (one time)

If paid in Installment then – 2100/- + 2100/- = 4200/- in rupees


एक कंपनी में Manager कैसे बनते हैं?Click here


MSCIT FULL FORM

MSCIT SYLLABUS

इसके सिलेबस के बारे में जब हम बात करते हैं तो कंप्यूटर की जानकारी से लेकर , रोजमर्रा के डिजिटल कामकाज तक समस्त जानकारी इसके पाठ्यक्रम में समावेश किया गया है। ये बहुत ही विस्तार पूर्वक दिया गया है। आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट (https://mscit.mkcl.org/course-syllabus) पर जाकर समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कुछ मुख्य बिंदु –

१।सिक कंप्यूटर/स्मार्टफोन कौशल- आप इसमें प्रौद्योगिकी अवधारणाओं, आविष्कारों और खोज के बारे में समस्त जानकारी इस विषय में प्राप्त कर पाएंगे।

२। टाइपिंग कौशल – आप इसमें अंग्रेजी/देवनागरी (मराठी/हिंदी) में त्रुटिरहित टाइपिंग की वैज्ञानिक विधि को सीखेंगे जो नौकरी की दृस्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण है।

३। दैनिक जीवन में उपयोग के लिए डिजिटल कौशल में आप मोबाइल ऐप्स और वेबसाइटों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

४। ई-नागरिकता कौशल में जागरूकता जिसमे सरकारी सेवाओं/योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपके कौशल में इज़ाफ़ा।

५। अध्ययन कौशल 2021 में परिवर्तन पर जानकारी।

६। कोडिंग कौशल जो आपको प्रोग्रामिंग में करियर बनाने में मदद करेगा।

७। एमएस ऑफिस स्किल्स (MS-OFFICE) skills.

८। दूरस्थ (Remote) कार्य कौशल।

९। स्वस्थ तरीके से कंप्यूटर का उपयोग करने के मानदंड पर पूर्ण जानकारी ।

१०। डिजिटल शिष्टाचार पर विशेष प्रशिक्षण।

११। साइबर सुरक्षा कौशल जिसमे सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में में जागरूक करना।


MSCIT FULL FORM के इस ब्लॉग में आप समस्त जानकारी इस विषय से सम्बंधित प्राप्त कर लिए होंगे। ये कोर्स आज की वास्तविकता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस कोर्स से आधुनिक दौर में नौकरी हेतु कौशल को बढ़ाने में बहुत सहयोग प्राप्त होता है। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपके सुझावों का भी हार्दिक स्वागत करते हैं। 

Leave a Comment