OTG full form

OTG full form  के इस ब्लॉग में आप OTG से सम्बंधित समस्थ जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वास्तव में ये बेहद ही उपयोगी और रोजमर्रा के प्रयोग में लाया जाने वाला शब्द है। ये एक ऐसा अविष्कार है जिसने हमें बहुत ही अनोखी सहूलियतें प्रदान की है। आइये हम OTG full form के साथ – साथ इसके कार्य और उपोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।


What is the meaning of OTG?

ओटीजी का क्या अर्थ है?

OTG full form अर्थात  

O– On

T– The

G – Go

OTG दिखने में तो एक USB केबल की भांति ही दिखाई देता है। ये मुख्यतः दो अलग – अलग उपकरण (Devices) को जोड़ने के काम आता है। ये आपके फ़ोन को किसी और उपकरण के साथ जोड़ सकता हैं, जैसे- कंप्यूटर या कीबोर्ड आदि। ये बहुत ही आसानी के साथ कनेक्टर की भांति कार्य करता है। इसे जोड़ने के लिए या इसका उपयोग करने के लिए आपको किसी कौशल या विशेष जानकारी की आवश्यकता नहीं है। अगर आपका उपकरण (Device) OTG को सपोर्ट करता है तो आप आसानी से इसका प्रयोग कर सकते हैं।


Uses of OTG

ओटीजी का उपयोग

  1. ये एक कनेक्टर की भांति कार्य करता है।
  2. आप अपने फ़ोन को माउस, कीबोर्ड आदि के साथ जोड़ सकते हैं।
  3. OTG इस्तेमाल कर आप कंप्यूटर को अपने फ़ोन के साथ जोड़ कर कंप्यूटर डेटा को अपने फ़ोन में सुरक्षित तरह से ट्रांसफर कर सकते हैं।
  4. आप इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते है तो आप इसका OTG इस्तेमाल Wi-Fi Router को जोड़ने के लिए कर सकते है।
  5. अगर आप अपने फ़ोन का इस्तेमाल डौन्लोडिंग के लिए या अत्यधिक फाइल को स्टोर करने के लिए कर रहे है। तो आप फ़ोन स्टोरेज की समस्या से अवश्य ही जूझ रहे होंगे। आप OTG इस्तेमाल कर एक्सटर्नल हार्डडिस्क को अपने फ़ोन के साथ जोड़ कर डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं।
  6. आजकल USB fan का इस्तेमाल हर जगह होने लगा है। ये बहुत ही अनोखा लगता है। आप अपने फ़ोन में OTG इस्तेमाल कर इस USB फैन का प्रयोग कर सकते है।
  7. अगर आप मोबाइल गेम के शौक़ीन है तो आप OTG इस्तेमाल कर गेम कंट्रोलर को जोड़ कर गेम का मजा ले सकते हैं। गेम कंट्रोलर से आप बड़ी ही आसानी से किसी भी गेम का मजा अपने फ़ोन में ले सकते हैं।
  8. आज कल USB light का प्रचलन भी बढ़ रहा है। आप अपने फ़ोन को OTG से जोड़ कर इस तरह के लाइट का इस्तेमाल बड़ी ही आसानी से कर सकते है।

क्या आप भारत के पुलिस के रैंक के बारे में जानते हैं? – सम्पूर्ण जानकारी  


OTG oven

OTG oven full form 

O– Oven

T– Toaster

G– Grill

OTG-OVEN

OTG oven full form अर्थात Oven, Toaster, Grill. ये सामान्य ओवन की तरह ही दिखाई देता है। पर OTG ओवन में पारम्परिक तकनीक का प्रयोग होता है। इसमें मुख्यतः गर्म कॉइल का प्रयोग खाना पकाने के लिए किया जाता है। आप इस ओवन का प्रयोग बेहद ही आसानी के साथ कर सकते है। इसमें अन्य ओवन की तुलना में कम सेटिंग की जरुरत होती है। इसमें तापमान नियंत्रण की परम्परिक तकनीक का ही  प्रयोग होता है। पर इसमें बिजली की बहुत अधिक खपत होती है।

 

Frequently asked question – OTG oven

१। Is microwave oven and OTG same?

क्या माइक्रोवेव ओवन और OTG एक ही है?

Answer- नहीं, माइक्रोवेव ओवन और OTG एक नहीं है। OTG पारंपरिक हीटवेव और microwave ओवन में माइक्रोवेव हीटिंग की आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाता है, जो इनके प्री-हीटिंग समय में अंतर ला देता है। वैसे OTG में खाना पकाने में तनिक अधिक समय लगता है।

२। What is the difference between OTG and convection oven?

ओटीजी और कन्वेक्शन ओवन में क्या अंतर है?

Answer- ओटीजी ओवन में आपको खाना पकाने में अधिक समय लगेगा और इसको इस्तेमाल करते में भी बहुत अधिक बिजली की खपत होती है। इसमें आपको खाना पकाने के लिए कोई आटोमेटिक विकल्प नहीं दिया जाता है। आपको खुद ही अपने अनुभवों से इसमें खाना पकाना होता है। ये मुख्यतः प्रोफेशनल रसोइये द्वारा इस्तेमाल किये जाते है। इसकी कीमत कन्वेक्शन ओवन से कम होती है।

पर कन्वेक्शन ओवन बेहद ही आधुनिक होते है। इसमें ओटीजी ओवन की अपेक्षा अधिक जल्दी खाना पक जाता है। ये आपको खाना पकाने के लिए बहुत ही सरल विकल्प देते हैं। सिर्फ एक बटन दबाते है आपका खाना पक जाता है। ये रोजमर्रा के भागदौड़ के जीवन में आसानी से प्रयोग में लाया जाने वाला उपकरण है। इसमें कोई अनुभव की आवश्यकता नहीं होती है। ये बिजली भी बचाती है। पर ये ओटीजी ओवन से अधिक महंगा होता है।

३। Is OTG safer than microwave?  

क्या ओटीजी माइक्रोवेव से ज्यादा सुरक्षित है?

Answer- मुख्यतः दोनों ही उपकरण सुरक्षित होते है, परओटीजी को अधिक सतर्क होकर इस्तेमाल करना होता है।

Leave a Comment