OBC full form

OBC full form के इस ब्लॉग में आप भारत में व्याप्त आरक्षण प्रणाली से परिचित हो पाएंगे। वास्तव में हमारा भारत विभिन्न जाती धर्म और संस्कृति के मेल से बना है। संपूर्ण भारत रंग बिरंगे फूलों की क्यारी की भांति प्रतीत होती है, जिसमे प्रत्येक व्यक्ति इन फूलों की भांति अलग अलग रंगों अर्थात धर्म और जाति के रूप में व्याप्त है।

OBC एक जाति समूह सूचक शब्द है। भारत में जाति व्यवस्था का अस्तित्व प्राचीन काल से चली आ रही है। जब भारत ब्रिटिशों का गुलाम था तब ये जाति व्यवस्था और भी फली – फूली। मुग़ल साम्राज्य से लेकर ब्रिटिश तक सभी ने इस व्यवस्था का अपने स्वार्थ के लिए उपयोग किया। उच्च जाति द्वारा नीची जाति का शोषण बढ़ता ही चला गया था। पर भारत की आज़ादी के बाद परिवर्तन का दौर आया। अब जातिवाद के नाम पर शोषण को कानून द्वारा प्रतिबंधित कर दिए गया और यही नहीं, सभी जाति को हर क्षेत्र आरक्षण दिया जाने लगा। इन्ही आरक्षण में ST, SC और OBC जैसे शब्द प्रयोग में लाये जाने लगे।


OBC full form

OBC meaning

OBC full form अर्थात 

O– OTHER

B– BACKWARD

C– CLASS

OBC को हिंदी में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कहते हैं। जब भारत सरकार भारत में रहने वाले लोगो को जाति के अनुसार वर्गीकृत करने लिए कदम उठाये तो उन्ही वर्गों में OBC भी एक विशेष वर्ग के रूप में उभरा। आइये इसके समबन्ध में कुछ मूल तथ्यों को जानने का प्रयास करते हैं।

  1. सर्वप्रथम, भारत में मंडल कमिशन ने 1979 में इस अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की विस्तार से व्याख्या की और OBC को मान्यता प्रदान की।
  2. इस वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को रखा गया था, जैसे – किसान या परम्परिक मजदुर आदि।
  3. वर्ष 1990 में वि पि सिंह ने भी इसकी पैरवी की और नौकरीओं में इस वर्ग के आरक्षण हेतु कदम उठाया।

OBC full form

ओबीसी के प्रकार

ओबीसी के दो प्रकार होते हैं। 

  1. Creamy Layer (क्रीमी लेयर)
  2. Non-Creamy Layer (नॉन-क्रीमी लेयर)

Creamy Layer (क्रीमी लेयर)

अगर आप OBC की सूची में शामिल हैं परन्तु आपकी वार्षिक आय 8 लाख से अधिक है, तो आपको आरक्षण की कोई भी सुविधा प्राप्त नहीं होगी अर्थात आप एक साधारण उम्मीदवार की भांति ही प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होंगे या सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

Creamy Layer (क्रीमी लेयर) वाले व्यक्ति की पहचान कैसे करें ?

  1. अगर आप या आपके माता – पिता सरकारी नौकरी में ग्रुप A या B अधिकारी है, तो आप क्रीमी लेयर की सूची में आएंगे।
  2. अगर आप सरकारी नौकरी पर नहीं है पर फिर भी आपकी आय 8 लाख से अधिक है तो आप अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का लाभ नहीं ले पाएंगे।

Non-Creamy Layer (नॉन-क्रीमी लेयर)

अगर आपकी वार्षिक आय 8 लाख से कम है तो इन सूची में शामिल होने वाले लोग भारतीय सरकार द्वारा दिए गए 27% तक का आरक्षण प्राप्त करने का अधिकारी है। आप OBC को दिए गए सभी आरक्षण नियम का लाभ उठा पाएंगे।


राजनीती में आरएसएस (RSS) क्या है ? – सम्पूर्ण जानकारी 


ओबीसी सूची में शामिल होने के लाभ

अगर आप OBC Non-Creamy Layer (नॉन-क्रीमी लेयर) की सूची में शामिल हैं तो आप राज्य और केंद्र सरकार दोनों के द्वारा योजनाओं, सेवाओं या नौकरियों का लाभ उठा सकते हैं। आइये इसके कुछ लाभों को देखते हैं।

  1. OBC की सूचि में शामिल प्रत्येक नागरिक को 27% तक का आरक्षण प्राप्त करने का अधिकार है।
  2. आप सरकारी नौकरियों या किसी सरकारी कॉलेज अथवा संस्थानों में इस आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं।
  3. विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा जैसे – RRB, UPSC, PSC आदि में आप आयु सीमा में छूट, जो साधारणतः तीन वर्ष का होता है, उसे भी लेने के हक़दार होते हैं।
  4. OBC की सूचि में शामिल प्रत्येक उम्मीदवार साधारण वर्ग से कम नंबर अर्थात कटऑफ लाने पर भी उत्तीर्ण हो सकते हैं।
  5. सरकारी योजनाओं में भी इन्हे आरक्षण मिलता है और इससे लाभान्वित होते हैं।

 

आइये हम OBC के साथ- साथ SC और ST के बारे में भी जानने का प्रयास करते है।  


SC full form

आइये आपके मन में उपजे सवाल जैसे – sc means | sc in hindi | full form of sc | sc caste in hindi | sc ka full form | sc full form in hindi  आदि के जवाब जानने की कोसिस करते हैं। 

SC full form अर्थात 

S– Scheduled

C– Caste

ST-SC-OBC

SC  अर्थात Scheduled Caste, जिसे हिंदी में अनुसूचित जाति कहते हैं। ये भारत के ऐसे पिछड़े वर्ग थे जिनके साथ प्राचीन कल से पूरा समाज अभद्र व्यव्हार करता आया था। समाज के इसी अलगाववादी नज़रिये के कारण ये और पिछड़ते चले गए। न इन्हे शिक्षा मिली और न ही इन्हे अपने भविष्य सूधारने के लिए प्रोत्साहन। अतः भारत सरकार ने इस वर्ग को आगे आने के लिए कई योजनाएं चलाई और यही नहीं, इन्हे हर क्षेत्र में आरक्षण की सुविधा दी गई।
आइये अनुसूचित जाति से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण  बिंदुओं पर नज़र डालते हैं-
  1. ये समाज के वंचित लोगो का सभ्य समूह है।
  2. प्राचीन काल में समाज ने इन्हे सेवा कार्य प्रदान किया था अर्थात गन्दगी हटाना, सफाई करना आदि इन्ही का कार्य होता था।
  3. सबसे अधिक ब्रिटिश शासन के दौरान ये वर्ग प्रताड़ित किये गए थे। इन्हे वे दलित वर्ग कहकर पुरकरते थे।
  4. इनके लिए शिक्षा के दरवाजे बंद थे। इन्हे स्कूल जाने की अनुमति नहीं थी अगर कोई स्कूल में दाखिला मिल भी गया तो वे अन्य बच्चों के साथ नहीं बैठ सकते थे। इन बच्चों को कक्षा के बाहर ही बैठाया जाता था।
  5. इस वर्ग के लोगो को सार्वजनिक सुविधाएँ जैसे परिवहन, सार्वजनिक पानी का नल से वंचित रखा गया था। यहाँ तक की वे मंदिरों में प्रवेश भी नहीं कर सकते थे।
  6. डॉ बी आर अम्बेडकर ने इस वर्ग के उत्थान में अतुलनीय भूमिका निभाई। उन्होंने इनको समाज में सम्मान का हक़ दिलवाया।

वर्त्तमान में अनुसूचित जाति का विराट स्वरुप   

  1. वर्त्तमान में जातिगत भेदभाव करना क़ानूनी जुर्म माना गया है।
  2. अनुसूचित जाति को परीक्षा, नौकरी आदि में सभी जगह आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है।
  3. अब भारत की सरकार दलित शब्द को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है।
  4. अनुसूचित जाति को 15% का आरक्षण भारत सरकार के द्वारा दिया गया है।
  5. 15% आरक्षण की सुविधा स्कूल, कॉलेज, सरकारी नौकरी आदि स्थानों पर ली जा सकती है।

ST full form

ST full form अर्थात
S– Scheduled
T– Tribes
ST full form को हिंदी में अनुसूचित जनजाति कहते हैं। ये अक्सर आदि वासियों के रूप में जाना जाता है। प्राचीन काल में ये जंगल में रहते थे। इन्ही अपनी संस्कृति होती है जो प्रकृति प्रेम को दर्शाती है। ये सामान्य जीवन जीना पसंद करते थे। आज भी इनके त्यौहार, पहनावा, खानपान आदि प्राचीन काल के अनुरूप ही है। वास्तव में ये अपनी संस्कृति को आज की आधुनिकता में भी बचाये हुए है। इनकी संस्कृति आज भी शोध का विषय बनी हुई है। 

भारत सरकार ने इन जनजातियों को 7.5% का आरक्षण प्रदान किया है। ताकि इन्हे भी शिक्षा और नौकरी में सामान अवसर मिल पाए। इनका जीवन स्तर आज भी अति सामान्य है। इनके जीवन स्तर को सूधारने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार कई कई योजनाएं चला रही है।

Leave a Comment