PWD FULL FORM

PWD FULL FORM अर्थात PUBLIC WORKS DEPARTMENT . इसे हिंदी में लोक निर्माण विभाग भी कहते है। भारत में ये विभाग एक अनोखी और मुख्य भूमिका निभाता है। ये भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक सेवाओं का कार्य करता है। इसके कार्यवाहन की पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार की होती है। 

PWD-FULL-FORM

 PWD का कार्य राज्य स्तर पर होता है। इसी कारण प्रत्येक राज्य के लिए अलग – अलग PWD का निर्माण किया गया है। ये अपने राज्य के प्रत्येक सार्वजनिक सेवाएं जैसे – अस्पताल, विद्यालय, सड़क, ब्रिज, जल निकासी, जल प्रबंधन, सफाई नियोजन, सरकारी ईमारत की सुरक्षा और रखरखाव आदि विभिन्न कार्य करती है।

 


PWD FULL FORM

PWD की जिम्मेदारियां व् कार्य 

  • इनका प्रमुख कार्य नागरिक सेवा हेतु विभिन्न सुविधाओं निर्माण और उसकी मरम्मत के कार्य को पूरा करना होता है।
  • आपातकालीन परिस्थितिओं में जैसे, बाढ़ में जल प्रबंधन के कार्य में इनकी मुख्य भूमिका होती है। 
  • PWD सार्वजनिक परियोजनाओं के कार्यवाहन की जिम्मेदारी भी इन्ही पर होती है।
  • ये परियोजनाओं की रुपरेखा को बनाना तथा उसे समय सीमा में पूरा भी करते है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य के प्रत्येक राजमार्ग के निर्माण और रखरखाव भी बड़ी तत्परता से करते है।
  •  प्रत्येक नागरिक को पेय जल सुविधा प्रदान करती है। 
  • शहर से गन्दगी और गंदे जल की निकासी की भी पूरी जिम्मेदारी इन्ही पर ही होती है।
  • सड़कों का रखरखाव भी PWD की जिम्मेदारी है।

 

निति आयोग का लक्ष्यCLICK HERE


PWD FULL FORM

PWD ( Public works department) और  CPWD

( central public works department ) में अंतर –

मुख्यतः PWD और CPWD में सामान्य सा अंतर होता है। PWD प्रत्येक राज्य स्तर पर कर करता है तथा उसका अधिकार छेत्र सिर्फ राज्य तक ही सीमित रहता है। पर CPWD केंद्रीय स्तर पर कार्य करते हैं। ये प्रयोगशालाओं, स्टेडियम, फ्लाईओवर, पुल, सीमा में बाड़, सीमा सड़क आदि जटिल संरचनाओं को पूरा करती है। 

CPWD के सम्बन्ध में  मूल बातें –

  • CPWD का गठन – 1854
  • इतिहास के पन्नो में लॉर्ड डलहौजी ने सार्वजनिक कार्यों के निष्पादन के लिए एक केंद्रीय एजेंसी की स्थापना की थी।
  • CPWD की अध्यक्षता महानिदेशक (डीजी) के हाथो में होती है। वर्त्तमान में श्रीमान शैलेंद्र शर्मा, DG के पद पर हैं।
  • CPWD में निष्पादन क्षेत्र के तीन भाग हैं -1) देश में भवन और सडकों के निर्माण व् मरम्मत ।

    2) देश के इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल छेत्र में विकास कार्य।

    3) पूरे बागवानी की योजनाएं भी बनाती हैं।


PWD FULL FORM
PWD के अन्य full forms –
  • PWD अर्थात Persons with disabilities ( विकलांग व्यक्ति )- प्रतियोगी परीक्षाओं में  40% से अधिक की विकलांगता वाले लोगों को प्रत्येक श्रेणी में अर्थात् एससी, एसटी, ओबीसी-ए, ओबीसी-बी और सामान्य श्रेणी, 3% तक आरक्षण की छूट मिलती है।ऐसे उम्मीदवारों जो विकलांग है और PWD की श्रेणी में आते हैं उन उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षाओं में  अंतिम स्कोर में कुल स्कोर 5% कम होने पर भी उत्तीर्ण हो सकते है।
  • PWD अर्थात Psychological Warfare Division (मनोवैज्ञानिक युद्ध प्रभाग) – यह एक एंग्लो-अमेरिकन संयुक्त संगठन है जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना और हाल ही में मुक्त देशों के खिलाफ मनोवैज्ञानिकों तरीके से लड़ने हेतु  बनाया गया है।
  • PWD अर्थात Petroleum warfare department (पेट्रोलियम युद्ध विभाग)
  • PWD अर्थात Philadelphia Water Department (फिलाडेल्फिया जल विभाग)

 

उपर्युक्त ब्लॉग ” PWD FULL FORM ” से आप इस विषय के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त कर पाए होंगे। इन सरकारी संस्थाओं से ही हमारा जीवन सुगमता से चल पाता है। ये हमारी दिनचर्या में सहूलियत प्रदान करता है। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे अन्य के साथ भी शेयर जरूर करें।

 

Leave a Comment