CEO FULL FORM

CEO FULL FORM अर्थात  CHIEF EXECUTIVE OFFICER. यह मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है। सीईओ एक ऐसा पद है जो किसी भी संगठन में एक विशेष भूमिका निभाता है। यह किसी भी संगठन में  उच्चतम स्तर का कंपनी निदेशक या कार्यकारी होता है, जो पूरे कंपनी या संगठन के प्रबंधन और प्रशासन की देखरेख करता है। यह बहुत जिम्मेदारी भरा पद होता है।

सीईओ अपने कार्य का लेखा – जोखा अपने उच्च अधिकारी अर्थात निर्देशक के समक्ष प्रस्तुत करते है। ये कंपनी निर्देशक की आज्ञा व् निर्देशन अनुसार अपने कार्य का कार्यवाहन करते हैं।

CEO-FULL-FORM


 CEO की जिम्मेदारियां | CEO RESPONSIBLITIES

अब  CEO FULL FORM  के  इस ब्लॉग में आप इनकी विशेष जिम्मेदारिओं के बारे में जानेंगे। इनकी जिम्मेदारियां व्यापक रूप में होती है, या यूँ कह लें कि एक संगठन को सुचारु रूप से चलने की पूरी जिम्मेदारी इन्ही पर होती है। आइए अब इनके कुछ विशेष कार्यों के बारे में जानने का प्रयास करते है। 

  1. सीईओ अपने संगठन के समस्त नीतियों को लागु करते है तथा उनके सुचारु रूप कार्यवाहन में अपनी नजर बनाये रखते है। एक संगठन में कई नीतियां होती है और समय अनुसार उनमे कुछ परिवर्तन और नयी नीतियां शामिल की जाती है।
  2. ये कर्मचारिओं के सीधे संपर्क में होते हैं। कर्मचारिओं के हित का विशेष ध्यान रखना जरुरी होता है ताकि कार्य सुचारु रूप से चल सके। सीईओ कर्मचारियों में संगठन के प्रति एक भरोसा कायम करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  3. सीईओ कंपनी या संगठन के समस्त प्रमुख निर्णय के किये जिम्मेदार होते हैं । उन्हें इन बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है कि उनके द्वारा लिए गए फैसले से संगठन या कंपनी को कोई नुकसान न हो। 
  4.  एक संगठन में कर्मचारियों के बीच इन्हे समन्वय स्थापित करना होता है ताकि एक स्वस्थ कार्य वातावरण तैयार हो सके। एक स्वस्थ माहौल में यक़ीनन हर एक की कार्य करने की गति में विकास होता है। 
  5. संगठन के सभी कर्मचारिओं को नीतिओं के सम्बन्ध में जागरूक बनाना ताकि सकारात्मक नीतिओं का निर्माण किया जा सके। 
  6. संगठन के सभी कार्यों का मार्गदर्शन करना भी इन्ही का कार्य होता है। एक सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच विकास में सहायक होती है। 
  7. सीईओ के अधीन कई अधिकारी कार्य करते है। उन सभी को उनकी जिम्मेदारिओं से अवगत करना तथा उन्हें जिम्मेदारियां सौपना । ये सीईओ के मुख्य कार्य के अंतर्गत आता है। इन अधीनस्त अधिकारिओं का मार्गदर्शन भी इन्ही को करना होता है। 
  8. धन की उगाही जैसे विभाग को अपनी निगरानी में रखना तथा उन योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित   करना जिससे धन की उगाही हो रही हो। 
  9. संगठन को मजबूत बनाने व् सहायता के लिए बोर्ड स्थापित करना ताकि उत्पादन व् सेवाओं में किसी प्रकार की त्रुटि न आये। 
  10. सीईओ को अपने कंपनी के प्रचार तंत्र , वितरण और गुणवक्ता का हमेशा निरिक्षण करते रहना चाहिए ताकि उनका उत्पाद जन सामान्य के बीच अपनी पहचान बना सके। 
  11.  हर वर्ष कंपनी या संगठन के बजट के लिए शिफारिश करना भी इन्ही का कार्य है। वर्ष भर के पुरे खर्च का ब्यौरा तथा परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए इसे बनाना होता है। 
  12. संगठन के संसाधनों का पूर्ण बुद्धिमत्ता से प्रयोग करना ताकि अधिक से अधिक सेवाएं प्रदान की जा सकें। 

नर्सिंग कोर्स की पूरी जानकारीक्लिक करें 


CEO FULL FORM

CEO QUALIFICATION | शैक्षिक योग्यताएं 

वस्तुतः सीईओ के लिए कोई विशेष शैक्षिक योग्यताया नहीं बनाई गई है पर यह उस कंपनी या संगठन पर निर्भर करता है कि उस पद पर किस प्रकार का कार्य निर्वहन करना होगा। कार्य के प्रकार्य के अनुसार सीईओ का चयन किया जाता है।

वैसे तो किसी भी उच्च अधिकारी के लिए स्नातक की डिग्री ही काफी होती है। पर मुख्यतः MBA या Technical qualification पर ही अधिक महत्त्व दिया जाता है। शैक्षिक योग्यताओं के साथ -साथ अनुभव की भी अनिवार्यता रहती है।

यह बहुत जिम्मेदारी भरा पद होता है इसी कारण इसमें अनुभवी व्यक्ति का होना बेहद ही जरुरी है।


CEO in stock market

सीईओ का मुद्रा / share बाजार पर असर – ceo का स्टॉक मार्केट में खासा असर देखने को मिलता है। जब भी कोई सीईओ में बदलाव की खबर आती है तो स्टॉक की कीमत पर भी इसका असर देखने को मिलता है। कीमतें नीचे जाने की सम्भावना रहती है।

मुख्य बात यह है कि सीईओ का मार्केट से कोई सीधा सम्बन्ध नहीं होता पर यह मार्केट वैल्यू पर सीधा असर करती है। सीईओ के परिवर्तन से एक नकारात्मक सन्देश सबके बीच पहुंच जाता है। जिससे उस स्टॉक में जोखिम का खतरा उत्पन्न हो जाता है।

कई निवेशक सीईओ पर ही भरोसा करके अपना निवेश तय करते है। यही कारण है किसी कंपनी में अगर सीईओ में कोई बदलाव आता है तो उस कंपनी में का निवेश के लिए कतराते हैं। एक नए पर भरोसा कर पाना, एक निवेशक के लिए चुनौती भरा फैसला होता है।


विश्व के बड़ी कंपनियों के  सीईओ – 2021 | LEADING COMPANIES CEOs
SL. NO.COMPANY CEOs (2021)
1एप्पल टीम कुक 
2माइक्रोसॉफ्ट सत्य नडेला 
3कोका कोला जेम्स कैंसय 
4ओला कैब भावेश अग्रवाल 
5उबेर कैब डरा खोसरोषाही 
6बीएसएनएल प्रवीण कुमार पुरवार 
7हिन्दुस्थान लिवर लिमिटेड संजीव मेहता 
8सोनी केनचिरो योशिदा 
नोकिआ पक्का लुंडमार्क 
10एयरटेल गोपाल विट्टल 
11वोडाफ़ोन रविंदर टक्कर 
12इनफ़ोसिस सलिल पारेख 
13वालमार्ट इंडिया समीर अग्रवाल 
14 अमेज़न एंडी जस्सी 
15फ्लिपकार्ट कल्याण कृष्णमूर्ति 
16यूट्यूब सुसान वजसकी 
17फेस बुक मार्क ज़ुकेरबर्ग 
18ट्विटर जैक डोरसे 
19व्हाट्सप्प विल साथकार्ट 
20 इंस्टाग्राम आदम मोस्सेरी 
21विप्रो थिएर्र्य डेलपोर्टे 
22मिंत्राअनंत नारायण 
23डैल माइकल डैल 
24गूगल क्लाउड करण बाजवा 
25विकिपीडिया जिमी वेल्स 

 

MORE FULL FORM | full form of ceo  | what is the full form of ceo

  • CEO FULL FORM अर्थात  CHIEF ELECTROL OFFICER
  • COB FULL FORM अर्थात  CHAIR OF THE BOARD

 

मुझे यकीं है कि CEO FULL FORM ब्लॉग में आपने पर्याप्त जानकारी प्राप्त की होगी। मैंने यथासंभव जानकारी और तथ्य प्रस्तुत करने की कोसिस की है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको यह रोचक जानकारी अच्छी होगी। कृपया इसे आगे भी शेयर करें।

Leave a Comment