PDA FULL FORM

PDA FULL FORM अर्थात PERSONAL DIGITAL ASSISTANT. ये COMPUTER से जुड़ा शब्द है। इसे आप व्यक्तिगत अंकीय सहायक के रूप में भी समझ सकते हैं। PDA एक मोबाइल डिवाइस की भांति होता है पर इसमें कीबोर्ड की कोई जगह नहीं होती है। इसमें कलम की तरह STYLUS दिया गया होता है जो आपको लिखने में मदद करती है। 

इसमें इंटरनेट की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। किसी प्रकार का नोट्स पढ़ना हो या किसी डायग्राम से जानकारी लेना हो, ये कार्य इसमें सुगमता से हो सकता है। इसमें एक स्क्रीन होती है जिसपर एक विशेष कलम से लिखा जा सकता है। अपलोड या डाउनलोड जैसे किसी भी कार्य को आप इसपर आसानी से कर सकते है।

IMPORTANT  FACTS ABOUT PDA 

  1. 1984 में पहला PDA Psion द्वारा विश्व के समक्ष लाया गया।
  2. पहली बार PDA शब्द का प्रयोग 7 जनवरी 1992 को एप्पल इंक के सीईओ जॉन सक्ली द्वारा किया गया।
  3. समयोपरांत IBM ने एनालॉग सेलुलर फ़ोन के रूप में पहला PDA बनाया। 
  4. NOKIA के द्वारा भी 1996 में PDA आया ।
  5. पर वर्ष 2000 तक आते आते ये PDA स्मार्टफोन में परिवर्तित हो गए।

पढ़े SSB INTERVIEW DETAILSCLICK HERE


PDA FULL FORM IN MEDICAL

WHAT IS PDA IN LIFE | जीवन में पीडीए क्या है? Why do babies have a PDA ?

अब चिकित्सा के क्षेत्र में PDA को समझने का प्रयास करते हैं। MEDICAL के क्षेत्र में PDA FULL FORM अर्थात  Patent Ductus Arteriosus कहते हैं। इसे आप एक ह्रदय दोष के रूप में भी जान सकते हैं। ये जन्मजात ही देखे जाते है। इसमें ह्रदय की संरचनात्मक पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस (पीडीए) एक जन्मजात हृदय दोष है।

PDA एक अतिरिक्त रक्त वाहिका होती है जो बच्चे के जन्म के बाद धीरे धीरे बंद हो जाती है। पर जब ये खुला रह जाये तो समस्या बन जाती है। इसके कारण फेफड़ों में अतिरिक्त रक्त जाने का खतरा बन जाता है।

PDA-FULL-FORM

एक संरचनात्मक हृदय समस्या है, जो जन्म के समय से मौजूद होती है। बच्चा जब माँ के गर्भ में होता है तो उसे माँ के परिसंचरण द्वारा ओक्सिजेन प्राप्त होती रहती है। इस समय बच्चा अपने फेफड़ों का इस्तेमाल ऑक्सीजन के लिए नहीं करता है ।

भ्रूण में Ductus Arteriosus फेफड़ों की सहायता नहीं लेता वह रक्त को सीधे महाधमनी में प्रवाहित करने में सक्षम होता है, और यही कारण है कि भूर्ण में बच्चा सुव्यवस्थित रूप से जीवित रहता है। 

जन्म के बाद Ductus Arteriosus को बंद हो जाना चाहिए ताकि रक्त दोनों वाहिकाओं में अलग अलग रहे। पर PDA ग्रस्त रोगी में Ductus Arteriosus खुला ही रह जाता है। जिससे धमनियों में रक्त मिश्रण हो जाता है। रक्त का प्रवाह महाधमनी से फुसफुसिया धमनी में होना से यह प्राणघातक बन जाता है। 

 


PDA FULL FORM

When is PDA diagnosed  ? 

पीडीए का निदान कब होता है ?

PDA का पता लगाने के लिए डॉक्टर शुरुआती लक्षण से ही पहचानने का प्रयास करते है। वे अपने स्टेथोस्कोप से ही बच्चे के दिल की धरकन की आवाज़ को सुनकर रोग का पता लगा सकते है। सामान्य लोगो की धरकन और PDA ग्रस्त रोगियों की धरकन में फर्क होता है। रोगियों की धरकन में एक असामान्य सी आवाज़ होती है। कुछ विशेष जाँच निम्न हैं। 

  1. इसकी जाँच में एक्स रे का भी प्रयोग किया जाता है। 
  2. इकोकार्डियोग्राम – इसमें ह्रदय की ध्वनि तरंगो से उत्पन्न छवि होती है जो ह्रदय के अमान्य स्वरुप की पहचान करने में मदद करती है।
  3. इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम – ये ह्रदय की विद्युत् गतिविधि की जाँच करता है। इससे ह्रदय की असामान्य गति को पहचान सकते है।
  4. कार्डियक कैथीटेराइजेशन – इस जाँच की विशेष कोई जरुरत महसूस नहीं की जाती पर रोगी की हालत देखकर डॉक्टर की सलाह पर किये जा सकते हैं।

 


How long can you live with a PDA ? 

आप कब तक पीडीए के साथ कब तक जीवित रह सकते हैं? क्या पीडीए से जान को खतरा है?

लम्बे समय तक आप PDA के साथ जीवित नहीं रह सकते क्योकि ये ह्रदय से सम्बंधित रोग है और पुरे शरीर का रक्त सञ्चालन इसी के द्वारा होता है। अगर बहुत दिनों तक इसका इलाज न किया जाये तो कोंजेस्टिव ह्रदय की विफलता जैसी समस्या हो सकती है। ये एंडोकार्टिटिस के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। ये ह्रदय वाल्व और धमनियों को संक्रमित कर सकता है। 


Can PDA be cured? 

क्या पीडीए ठीक हो सकता है?

ये एक जन्मजात बीमारी है और बहुत हद तक इसका कोई पुख्ता इलाज नहीं है। निम्नलिखित कुछ ऐसे तरीके हैं जो डॉक्टर के द्वारा अपनाये जाते है –

  1. प्रतीक्षा – ये सुनने में अटपटा जरूर लगता है। पर डॉक्टरों का मानना है PDA अपने आप ही बंद हो जाते है। इसलिए मरीजों को डॉक्टर कुछ दिनों तक अपनी निगरानी में रखते हैं। 
  2. कुछ दवाएं जैसे नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs) का भी प्रयोग किया जाता है। पर ये अधिक कारगर नहीं होती हैं।
  3. सर्जरी – दवाओं से अगर कोई असर न दिखे तो कभी कभी सर्जरी का भी सहारा लिया जाता है। अगर बच्चा बहुत तकलीफ में है और कोई इलाज का विकल्प नहीं मिल पा रहा है तो डॉक्टर सर्जरी करने की सलाह देते हैं। सर्जरी में पसलियों के बीच चीरा लगाकर खुली वाहिनी को टांका लगाकर बंद किया जाता है।
  4. सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक डॉक्टर अपनी निगरानी में रोगी को रखते हैं । वयस्कों में ऐसी सर्जरी कभी कभी कुछ परेशानियों को भी जन्म देती है। रोगी में रक्त स्राव , लकवा आदि की शिकायत भी कही -कही देखने को मिलती है।
  5. कैथेटर प्रक्रियाएं – बहुत ही छोटे बच्चे को कैथेटर प्रक्रियाएं की सलाह नहीं दी जाती। इस प्रक्रिया के लिए डॉक्टर लम्बे समय का इंतज़ार करने को कहते है। पर वयस्कों का इलाज इसके द्वारा किया जा सकता है।

इस प्रक्रिया बहुत ही जटिल होती है। एक पतले ट्यूब को रक्त वाहिका के माध्यम से ह्रदय तक                  पहुंचाया जाता है और एक प्लग से उसे PDA को बंद कर दिए जाता है। पर इससे कभी कभी                    संक्रमण के खतरे को भी देखा गया है। 


अन्य PDA FULL FORM

  • PDA अर्थात  Parenteral Drug Association.

PDA एक फार्मास्युटिकल और बायोफर्मासिटिकल निर्माता संगठन  है। ये व्यापारिक संगठन अंतरास्ट्रीय गैर लाभकारी है।

मुख्यालय – इनका मुख्यालय बेथेस्डा, मैरीलैंड में है जो अमरीका में स्थित है।

कार्यालय – इनके तीन कार्यालय है जो बर्लिन, जर्मनी और सिंगापुर जैसे उच्च स्तर के शहरों में हैं।

 

मैंने PDA FULL FORM  के सम्बंधित रोचक जानकारी आप तक पहुंचने की कोशिस की है। उम्मीद है कि आपको पसंद आई होगी। इसी तरह की बहुमूल्य तथ्य मेरे इस वेबसाइट पर मौजूद है जिसे आप पढ़ और शेयर कर सकते है। 

Leave a Comment