google full form

google full form के इस आर्टिकल में आप इस शब्द से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी पा सकेंगे। वास्तव में गूगल शब्द विश्व प्रचलित शब्द है। आज हर कोई जो एंड्राइड फ़ोन या लैपटॉप इस्तेमाल करता है, वे सभी प्रायः इस शब्द का इस्तेमाल करते ही होंगे। गूगल आज एक ऐसे गुरु की भांति हमारे सामने है, जिसके पास हमारे हर सवाल का जवाब है। स्कूल की पढ़ाई हो या कॉलेज के रिसर्च या रोजमर्रा के सवाल सभी के जवाब गूगल के पास है। तो आइये आज गूगल के बारे में और जानने का प्रयास करते है। 
एक सवाल हमेशा से उठता रहा है कि गूगल का फुल फॉर्म क्या है ?
Google full form – गूगल का वास्तव में कोई फुल फॉर्म नहीं होता है।
Google शब्द “googol” शब्द से बना है और इस “googol” का अर्थ है – बड़ी संख्या, जो 1 के बाद 100 शून्य तक हो सकते है।

Google LLC

  1. स्थापना – 4 सितंबर 1998
  2. स्थापना स्थान-  मेनलो पार्क, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका।
  3. संस्थापक – लेरी पेज और सर्गी ब्रिन
  4. मुख्य कार्यकारी अधिकारी- सूंदर पिचाई
  5. वेबसाइट – https://www.google.com/
  6. ये एक मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन है, जिसकी स्थापना अमेरिका में हुई थी।
  7. ये एक खोज इंजन के रूप में मूल कार्य करता है।
  8. ये इंटरनेट पर बहुत से सेवाएं प्रदान करता है, जिसमे विज्ञापन, सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर तथा क्लाउड कंप्यूटिंग आदि शामिल है।

google Products and services

गूगल उत्पाद और सेवाएं

खोज इंजन या search engine- 

गूगल का खोज इंजन आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सर्च इंजन है। ये एक ज्ञान कोष की भांति कार्य करता है। आप के सभी समस्या का हल आप गूगल की सहायता से खोज सकते है। ये सबसे सठिक और तेज खोज इंजन है। इसके खोज में आर्टिकल, फोटो, या वीडियो भी शामिल होते है। आप अपनी आवशयकता अनुसार अपने जिज्ञासा को शांत कर सकते है।

google-full-form

 

गूगल विज्ञापन या Google Advertising

गूगल की अधिकांश कमाई का जरिया विज्ञापन ही है। आप ये जानकर हैरान जरूर होंगे की गूगल ही सिर्फ विज्ञापन से नहीं कमाता अपितु अगर आप भी अपनी कोई वेबसाइट पर गूगल एडसेंस से मान्यता ले लें तो आप भी बहुत अधिक मात्रा में कमा सकते है।  AdMob और  AdSense आज ब्लॉग्गिंग की दुनिया में छाए हुए हैं। गूगल के विज्ञापन की मांग पुरे विश्व में है।

google-adsense


गूगल की सेवाएं 

  • gmail
  • Google drive
  • Google docs
  • Google sheets
  • Google slides
  • Google crome
  • Google fiber आदि ।

Leave a Comment