OPD FULL FORM

OPD FULL FORM यानि  OUT PATIENT DEPARTMENT. ये हस्पताल का ऐसा विभाग है जहाँ रोगी और डॉक्टर के बीच संपर्क होता है। जब भी कोई बीमार पड़ता है था प्राथमिक चिकित्सा हेतु पहले वो OPD में डाक्टर की सलाह के लिए जाता है। अगर डाक्टर को मरीज की भर्ती की जरुरत महसूस होती है तभी उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।

OPD-FULL-FORM

OPD में मुख्यतः अलग – अलग विभाग बने होते हैं। जो विभिन्न मरीजों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सेवाएं प्रदान करती हैं। सामान्य से कुछ औपचारिकताओं को पूरा कर मरीज डाक्टर से मिल सकता है। ऐसे मरीज 24 घंटे से काम समय में अपना इलाज कराकर घर लौट जाते हैं। 


OPD FULL FORM

What OPD means?

OPD SERVICE –OPD विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। इसकी कुछ प्रमुख सेवाएं निम्नलिखित है।

  1. परामर्श कक्ष – ये वो कक्ष होती हैं जिसमे रोगी अपने डॉक्टर से मिलकर चिकित्सा सम्बन्धी परामर्श लेता है।
  2. परीक्षा कक्ष – ये कक्ष भी OPD में शामिल की जाती है। इस कक्ष में रोगिओं की विभिन्न तरह की जाँच की जाती है। ये सबसे मुख्य कक्ष माना जाता है।
  3. डायग्नोस्टिक्स – ये भी परीक्षा कक्ष के अंतगत आता है। इसमें रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी जैसे सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
  4. फार्मेसी – ये रोगिओं की दवाएं उपलब्ध करता है। डॉक्टर के द्वारा लिखी दवाएं यहाँ सुगमता से मिल जाती है।

What is the function of OPDWhat is OPD treatment ?

  1. रोगनिरोधी परीक्षा – opd  में सभी प्रकार की जाँच प्रक्रिया होती है, जो इलाज शुरू करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  2. opd इलाज शुरू करने की प्रकिया में सबसे पहला प्रवेश मार्ग है। डॉक्टर इस बात को तय करता है कि रोगी का इलाज घर पर हो सकता है या उसे इलाज के लिए हस्पताल में भर्ती होना होगा। 
  3. opd में रोगी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी इलाज की जरुरत होती है। इसका कारण यह है कि कुछ बीमारियां लम्बे समय से ठीक होती है जिसके लिए डॉक्टर की निगरानी की हमेशा जरुरत पड़ती है। 
  4. opd सिर्फ रोगियों के लिए ही नहीं होता अपितु चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कर्मी, नर्सिंग व् पैरामेडिकल कर्मिओं को प्रशिक्षित करने के लिए भी उपयोग में लाये जाते हैं।
  5. opd  महामारी विज्ञान और सामाजिक अनुसंधान हेतु जानकारी को संगृहीत करता है। ये जानकारियाँ बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। ये समाज कल्याण के विभिन्न कार्य में भाग लेता है। साधारण जन के स्वास्थ्य की पूरी तरह से ध्यान रखता है।

उनके द्वारा किये गए कुछ विशेष कार्य निम्नलिखित हैं। 

  • वेल बेबी क्लिनिक – शिशु के स्वस्थ्य के कल्याण हेतु उठाया गया कदम है। शिशु के पूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण यहाँ पर सरलता से हो जाता है।
  • पूर्व प्रसव क्लिनिक – गर्ववती महिलाओं के स्वस्थ्य की पूरी देखभाल इस क्लिनिक में होती है। भारत जैसे देश में इसकी बहुत जरुरत है। यहाँ इन महिलाओं को प्रसव सम्बन्धी पूरी जानकारी भी दी जाती है।
  • स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम – स्कूली बच्चो के स्वस्थ्य के पूर्ण निरिक्षण इस कार्यक्रम के तहत आती है।
  • स्वास्थ्य शिक्षा और पोषण सलाह– सामान्य जन को स्वस्थ्य सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान करना इस कार्यकर्म के तहत आता है।
  • टीकाकरण– शिशुओं के टीकाकरण की पूरी सुविधा यहाँ मिलती है। टीकाकरण की समस्त जानकारियों का रिकॉर्ड भी ये रखते हैं।
  • संचारी रोगों की शीघ्र सूचना देना – सामान्य जन को संक्रमित रोगों के विषय में भी जानकारी घर – घर तक पहुंचने का कार्य करते हैं। ये बहुत ही सराहनीय कदम होता है जिससे कई लोगों की जन बच सकती है।

RSS और राजनीति के बीच सम्बन्ध  क्लिक करें 

 


OPD FULL FORM

How do hospitals manage OPD?

ओपीडी प्रक्रिया और नियम –

  1. जैसे ही रोगी किसी अस्पताल के OPD में पहुँचता है, तो अस्पताल कर्मचारी को उनकी सहायता हेतु विभाग व् कर्मचारी होने चाहिए। 
  2. अगर रोगी विकलांग है तो उसे बैठने हेतु जगह बनाई जाये। अगर जरुरत हो तो स्टेचर या व्हील चेयर की भी व्यवस्था करें ।
  3. रोगी को पहले पर्ची बनवानी होगी। इसे रजिस्ट्रेशन काउंटर में बनवाया जा सकता है। वहां आपसे कुछ सवाल जैसे – नाम, उम्र,  पता, रोग या किस डॉक्टर को दिखाना है पूछ सकते हैं। उनका ठीक ठीक जवाब देकर पर्ची बनवा सकते है। गैर – सरकारी अस्पताल में आपको कुछ शुल्क भी चुकाना पड़ सकता है।
  4.  आपको रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ही क्रम संख्या या अनुमानित समय के बारे में जानकारी भी मिल जाएगी , जिससे आपको डॉक्टर से मिलने में लगने वाले समय का अनुमान हो जायेगा ।
  5. डॉक्टर से मिलने के बाद आपकी दवाइयां आपको OPD PHARMACY में ही मिल जाएँगी। कृपया पर्ची को सम्हाल कर रखें ताकि अगली बार आप अपने इलाज का पूरा ब्यौरा डॉक्टर को बता सकें।

 What are the problems in OPD?

ओपीडी प्रक्रिया में विफलता एक समस्या है इस प्रक्रिया रोगियों को पूरी तरह से संतोषजनक सेवाएं प्रदान करने में असमर्थता होती है। उपकरण, प्रौद्योगिकी, रसद या प्रक्रिया में दोष ही समग्र प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं जो रोगी की देखभाल को प्रभावित करती है। OPD में रोगियों को लम्बी कतारों का सामना भी करना पड़ता है, जो बेहद चिंताजनक होती है। 


What is OPD and IPD?

OPD FULL FORMOUT PATIENT DEPARTMENT

IPD FULL FORMINDOOR PATIENT DEPARTMENT

IPD में किये जाने वाले कार्य  –

  1. रोगी का प्रवेश – रोगी को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती होना होता है। इसमें रोगी को विशेष वार्ड और बिस्तर आवंटित की जाती है। ये रोगी की हालत पर निर्भर करता है की उसे कैसी इलाज की जरुरत है।
  2. रोगी को विशेष डॉक्टर के नाम पर भर्ती की जाती है ताकि वह डॉक्टर उस रोगी की पूर्ण जाँच और उसकी सारी गतिविधि पर निगरानी रख सके ।
  3. डॉक्टर दिन में कई बार उस रोगी जाँच करते है। यह बहुत ही जरुरी प्रक्रिया होती है।
  4. अगर रोगी में कुछ सुधार न दिखाई दे तो डॉक्टर अपनी निगरानी में किसी और बेहतर चिकित्सा के लिए अन्य अस्पताल में भेज सकते है।
  5. आजकल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से पूरी IPD प्रक्रिया का प्रबंधन किया जाता है। रोगी के प्रिस्क्रिप्शन, डिस्चार्ज प्रक्रिया, ऑपरेटिव नोट्स के पूर्वावलोकन आदि की सभी प्रक्रिया इसी के द्वारा पूरी की जाती है।

 

आप इस ब्लॉग OPD FULL FORM से OPD के बारे में समस्त जानकारी प्राप्त कर लिए होंगे । इसी तरह की जानकारियाँ आगे भी आपको मिलती रहेंगी। ब्लॉग पढ़ने के लिए शुक्रिया। 

Leave a Comment